Samastipur

रोसड़ा में लू’टपाट के दौरान दो सहोदर भाईयों की ह’त्या मामले में 2 लाख के ईनामी मनिया और 3 लाख के ईनामी रविन्द्र को रिमांड पर लेगी समस्तीपुर पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के दो लाख के इनामी बदमाश मनीष उर्फ मनिया की सहरसा में हुई गिरफ्तारी से समस्तीपुर जिले की पुलिस ने राहत की सांस ली है। लूट व हत्या समेत कई आपराधिक वारदात में पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी। चार दिन पूर्व वारिसनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी के दौरान वह बच निकलने में सफल रहा था। लेकिप पुलिस उसकर तलाश में सरगर्मी से लगी हुई थी। पटना एसटीएफ के अलावा समस्तीपुर की पुलिस भी उसकी गिरफ्तारी के लिए हर उस ठिकाने पर धावा बोल रही थी जहां उसके होने की संभावना थी।

इसी क्रम में सहरसा में एसटीएफ की टीम ने उसे उसके चार गुर्गों के साथ दबोचने में सफलता हासिल की। हिस्ट्रीशीटर मनिया को उसके सरगना विकास झा समेत चार गुर्गों के साथ गिरफ्तार किया गया है। कुख्यात मनीष कुमार उर्फ मनिया रोसड़ा थाना के बटहा का रहने वाला है। समस्तीपुर जिले की रोसड़ा व विभूतिपुर पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक रोसड़ा पुलिस रोसड़ा थाना कांड सं 551/23 में उसे रिमांड किये जाने की तैयारी में है। रोसड़ा थाना कांड सं 551/23 डबल मर्डर से संबंधित है। बता दें कि लूटपाट के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यवसायी दो सहोदर भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय एसपी विनय तिवारी के नेतृत्व में समस्तीपुर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर दो शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ 2 लाख का ईनामी मनिया और विकास झा अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ दबोचा गया

यह भी पढ़े : 3 लाख के इनामी रविन्द्र सहनी को बंगाल पुलिस ने लिया रिमांड पर तो उगले इस महिला के नाम, दलसिंहसराय का स्वर्ण कारोबारी भी रडार पर

हाल ही में बीते कुछ दिन पहले इस मामले का सरगना रविन्द्र सहनी भी एसटीएफ के हत्थे चढ़ चुका है, उसे भी इस मामले में रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। वहीं अब फरार मनिया भी पुलिस की पकड़ में आ चुका है। मनिया व रविन्द्र का रिमांड मिलते ही रोसड़ा पुलिस डबल मर्डर कांड सं 551/23 में फाइनल चार्जशीट दायर कर देगी। जिसके बाद न्यायालय में इस मामले का ट्रायल शुरू हो जाएगा।

एसपी विनय तिवारी ने डबल मर्डर का किया था खुलासा :

बीते 18 अक्टूबर की रात रोसड़ा में किराना व्यवसायी दो सहोदर भाईयों के हत्या मामले में एसपी विनय तिवारी ने दो अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस वार्ता करते हुए बताया था कि इस घटना में बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही वार्ड 05 निवासी उपेन्द्र महतो का पुत्र मनीष कुमार उर्फ अनिश कुमार तथा इसी थाना क्षेत्र के सकरौली निवासी लक्ष्मी महतो का पुत्र रोहित कुमार के अलावा समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रविन्द्र सहनी, रोसड़ा के बटहा का मनीष कुमार उर्फ मनिया तथा बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर का अमित कुमार भी शामिल है।

घटनास्थल पर बाइक से पहुंचे आरोपी मनीष, मनिया व रोहित ने ही घटना को अंजाम दिया। जबकि रविन्द्र व अमित कांड की प्लानिंग में शामिल था। पुलिस अब मनिया और रविंद्र सहनी को रिमांड पर लेगी। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मनिया व रविन्द्र का रिमांड मिलते ही रोसड़ा पुलिस डबल मर्डर कांड सं 551/23 में फाइनल चार्जशीट दायर कर देगी। जिसके बाद न्यायालय में इस मामले का ट्रायल शुरू हो जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

13 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

14 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

14 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

20 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago