Bihar

विजिलेंस की बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर पर दबिश, दारोगा के ठिकानों से आय से अधिक 69 लाख बरामद

आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में निगरानी ब्यूरो की टीम ने बांका जिला के शंभूगंज थाने के प्रभारी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने ब्रजेश के शंभूगंज स्थित आवास के अलावा उनके पैतृक घर बेगूसराय में एक साथ छापा मारा। अब तक की जांच में आय से 69 लाख रुपये अधिक की अवैध संपत्ति का पता चला है।

2009 बैच के दारोगा ब्रजेश कुमार प्रोन्नति पाकर इंस्पेक्टर बने हैं। बुधवार की शाम से शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। अब तक की गई कार्रवाई में उनके शंभूगंज स्थित आवास से 53 हजार कैश के अलावा बेगूसराय के वार्ड नंबर-11 में स्थित उनके घर से 2 लाख 50 हजार नकद, करीब 8 लाख मूल्य की ज्वेलरी, पत्नी के नाम से बैंक में 15 लाख रुपये से अधिक के निवेश से जुड़े कागजात और जमीन-फ्लैट से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं। इन सभी दस्तावेजों की जांच अभी चल रही है।

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार के खिलाफ अब तक की जांच में आय से 69 लाख से अधिक अवैध संपत्ति का ब्योरा मिला है। जांच पूरी होने पर यह आंकड़ा बढ़ सकता है। बेगूसराय वाला घर कुछ महीने पहले ही इन्होंने खरीदा है। पहले वह इसी मकान में किराए पर रहते थे। इस मकान के पीछे एक प्लॉट भी इन्होंने कुछ महीने पहले खरीदा है।

इसके अलावा बेगूसराय और आसपास के इलाके में इनके कुछ और प्लॉट की जानकारी मिली है। फिलहाल इनके पास से बरामद कई दस्तावेजों और बैंक एकाउंट या लेनदेन से जुड़े कागजात की जांच चल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

13 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

13 घंटे ago