समस्तीपुर :- भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी समस्तीपुर में सदस्य के रूप में जुड़ने की तिथि 1 जुलाई 2024 से 18 जुलाई 2024 तक निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथि 18 जुलाई 2024 तक कुल 1 हजार 190 नए सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया। साथ ही पूर्व से 1 हजार 841 मतदाता है। पूर्व से मतदाता सूची एवं वर्तमान में जोड़े गए सदस्यों की कुल संख्या मिलकर 3 हजार 31 है।
जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में सभी 3 हजार 31 सदस्यों का औपबंधित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। प्रकाशित औपबंधित मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि के निराकरण को लेकर सदस्य अपना दावा आपत्ति 10 अगस्त के अपराह्न 5:00 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी समस्तीपुर में जमा कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि के संध्या 5:00 बजे के उपरांत औपबंधित मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि के निराकरण को लेकर दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जा सकेगा। इसको लेकर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल पदाधिकारी सह उपसमाहर्ता राजेश कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से तीन अलग-अलग अदालतों के महत्वपूर्ण दस्तावेज…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मारपीट व तलवारबाजी मामले में कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की ही आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में माॅडल स्कूल के समीप सोमवार को दिनदहाड़े…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड संख्या-2 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…