Samastipur

गोंडा में ट्रेन हादसा, समस्तीपुर से होकर गुजरने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई कोच के पटरी से उतरे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को ट्रेन हादसा हो गया। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतर गए हैं। यह ट्रेन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन होकर डिब्रूगढ़ जाती। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच का बुरा हाल हो गया है। गोंडा के पास झिलाही रेलवे स्टेशन के नजदीक डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस डिरेल हो गई है। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर चिल्लाने लगे। ट्रेन के रुकते ही यात्री बाहर निकले। हालांकि, अभी तक इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे विभाग की ओर से घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

रेलवे विभाग को दी गई जानकारी :

15904- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से खुलकर डिब्रूगढ़ तक जाती है। गुरुवार को यह ट्रेन रात 11:39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। गुरुवार को दोपहर गोंडा और बस्ती के बीच झिलाही स्टेशन के पास गाड़ी पहुंची तो अचानक तेज आवाज ने यात्रियों को परेशान कर दिया। अचानक ट्रेन हिलने लगी। इसके बाद ट्रेन पटरी से नीचे उतरने लगी।

गोंडा के झिलाही स्टेशन के पास पटरी से नीचे उतरी चंडीगढ़ एक्सप्रेस :

गाड़ी के बेपटरी होते ही यात्रियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। झिलाही स्टेशन के पास हादसे की सूचना रेलवे विभाग को दी गई। ट्रेन पटरी से उतरने के बाद किनारे में पलट गई। इस दौरान एसी बोगी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना तुरंत रलवे प्रशासन को दी गई है। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है।

यात्रियों में मचा हड़कंप :

भीषण हादसे को देखते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन में मौजूद लोग निकल कर भागने लगे। ट्रेन में मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य कुछ अन्य लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच यात्रियों का समूह अपने सामान को लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया। रेलवे अधिकारियों के पहुंचने के बाद यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक इंतजाम का भरोसा दिलाया।

सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान :

गोंडा के झिलाही जंक्शन के पास जा रही ट्रेन के हादसे का शिकार होने के मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों को तत्काल सुविधा देने की बात कही है। सीएम के निर्देश के बाद स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

59 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

12 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

13 घंटे ago