Samastipur

समस्तीपुर: युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने कहा- दोस्त ने की ह’त्या, दोस्त ने परिजनों को बताया हुआ एक्सीडेंट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर में दोस्त ने साजिश के तहत दोस्त की हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान गांव के शिवजी सदा के 25 वर्षीय पुत्र संतोष सदा के रूप में की गई है। घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के माहे गोनवारा गांव में घटी है। मामले की सूचना पर सिंघिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा है।

मामले को लेकर डीएसपी सोनम कुमारी ने बताया कि परिजनों ने थाने में अभी तक आवेदन नहीं दिया है। वैसे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर मृतक संतोष के पिता शिवजी सदा ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे उसका दोस्त उसे अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि राजेंद्र सदा का बेटा अशोक सदा घर आया और मेरे बेटे संतोष से कहा कि करही गांव जाना है। अपनी बाइक पर बैठाकर मेरे बेटे को ठेकेदार के यहां से मजदूरी का पैसा उठाने की बात कह कर ले गया। इसके बाद शाम तक दोनों घर वापस नहीं आए। जिस पर मेरी बहू ने अशोक को फोन कर संतोष के बारे में पूछा। इस पर अशोक ने कहा कि संतोष उसके साथ नहीं है।

इसके बाद शिवजी सदा ने आगे बताया कि रात करीब 10 बजे मेरी बहू ने दोबारा से अशोक को फोन किया। इस पर अशोक ने फोन उठाते ही कहा कि उन दोनों का एक्सीडेंट हो गया है। वह घायल है। वहीं, संतोष का शव‌ पेटफोड़ा के पास पड़ा हुआ है। जब हम बताए हुए जगह पर पहुंचे तो वहां कोई शव नहीं पड़ा हुआ था और न ही वहां कोई एक्सीडेंट​​​​​​​ के निशान थे। इसके बाद हमलोग वापस वहां से घर लौट आए।

इसके बाद गुरुवार की सुबह फिर से हम सभी परिवार के लोग संतोष की तलाश में निकल गए। उसकी तलाश में जैसे ही पेटफोड़ा पहुंचे, वहां एक झाड़ी में सड़क किनारे संतोष का शव पड़ा मिला। शव देखने से लगा कि उसके हाथों को रस्सी से बांधा गया था। शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान थे। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर वापस घर पहुंचे। वहां अशोक से पूछताछ शुरू की। लेकिन तब तक मौके मिलते ही आरोपी फरार हो गया।

इस बीच लोगों ने घटना की जानकारी सिंधिया पुलिस को दी। मौके पर जब सिंधिया पुलिस पहुंची, तो लोग शव देने के लिए तैयार नहीं हुए। जमकर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में रोसड़ा से डीएसपी सोनम कुमारी मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों को समझा-बूझकर मामला शांत कराया गया और को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। मामले को लेकर सिंघिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया की शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। ताकि यह स्पष्ट हो सके की मौत किस कारण से हुई है। पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

2 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

2 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

3 घंटे ago