Samastipur

पूर्व मध्य रेलवे के जीएम पहुंचे समस्तीपुर, जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश द्वारा मंगलवार को हाजीपुर-समस्तीपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने हाजीपुर और समस्तीपुर के मध्य रेलवे ट्रैक, रेल पुलों आदि का गहन मुआयना किया। महाप्रबंधक ने रेल ट्रैक के बेहतर रख-रखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए मानसून के दौरान संरक्षित रेल परिचालन के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया।

समस्तीपुर पहुंचने पर महाप्रबंधक द्वारा समस्तीपुर जंक्शन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, एस्केलेटर, स्टेशन परिसर एवं सर्कुलेटिंग एरिया आदि का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण करते हुए जीएम ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव तथा मुख्यालय एवं समस्तीपुर मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

1 घंटा ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

2 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

6 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

22 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

23 घंटे ago