समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में चैन स्नैचिंग की घटना आम हो गई है। ताजा मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जितवारपुर में समस्तीपुर कॉलेज के पास की है जहां मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा से ब्यूटी पार्लर से काम कर लौट रही एक महिला से झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। पर्स में सोने का एक चेन भी था। वहीं उसका मोबाइल और लगभग दस हजार रुपये भी नगद रखा हुआ था।
पीड़ित महिला की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के रामपुर समथु पतैली हाट निवासी अमित कुमार मिश्रा की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में की गई है। इसको लेकर पीड़िता ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है। महिला ने बताया कि शहर में लगातार चैन स्नैचिंग की घटना बढ़ी हुई है। इसको लेकर उसने पर्स में अपना चैन खोलकर रख दिया था।
इसके अलावा उसका मोबाइल और 10 हजार रुपया भी पर्स में था। वह शहर के ही पेठियागाछी स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। काम निपटाकर वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थी इसी बीच समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। इसको लेकर महिला ने मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…