Samastipur

उजियारपुर BDO पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए गबन का आरोप, संवेदक ने आत्मह’त्या कर लेने की दी चेतावनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये गबन करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से लेकर ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एवं सरकार के मुख्य सचिव तक की गई है। उजियारपुर प्रखंड के संवेदक प्रदीप कुमार ने इसकी शिकायत की है। इतना ही नहीं पीड़ित संवेदक ने उक्त बीडीओ के तबादला होने तक न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या कर लेने की भी धमकी दी है। संवेदक ने कहा है कि बीडीओ के तबादले पर होने वाले विदाई समारोह के दिन मैं आत्महत्या कर लूंगा।

संवेदक ने शिकायत में कहा है कि उसने तीन साल पूर्व उजियारपुर प्रखंड के 10 पंचायतों क्रमशः पतैली पूर्वी, पतैली पश्चिमी, रामचंद्रपुर अँधेल, मालती, लखनीपुर महेशपट्टी, बेलारी, चैता उत्तर, चंदचौर मध्य, परोरिया एवं नजीरपुर पंचायत में 20 स्थलों पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया था। जिसका अग्रिम भुगतान 90 हजार प्रति यूनिट किया भी गया। जिसके बाद निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। जिसका मास्टर रोल, बिल, मापी पुस्तिका आदि भी सौंपी जा चुकी है। लेकिन स्थानीय बीडीओ के द्वारा इसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर वह लोक शिकायत में गया।

लोक शिकायत के द्वितीय अपील अन्नय संख्या 999880117032398582/2A में जब प्रधान सचिव के द्वारा बीडीओ से सारे कार्य का एमबी मांगा गया। इसके बाद बीडीओ और जिला संयोजक ने साजिश के तहत उसके साथ धोखाधड़ी किया। जिसे वह उस समय समझ नहीं पाया।

संवेदक प्रदीप ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं जिला संयोजक (एल.एस.बी.ए.) के द्वारा रूपया गबन करने का आरोप लगाते हुए लिखा है कि बीडीओ ने उस समय कहा था कि मामला केस में है। इसलिए रूपया किसी सरकारी एजेंसी के नाम से ही भुगतान होगा। वे चेक काटकर और सरकारी एजेंसी से रूपया निकलवाकर दे देंगे। इसके लिए पहले उन्होंने ये लिखवा लिया कि मेरी समस्या का समाधान हो गया है।

वे तीन वर्ष से इस समस्या से जुझ रहे थे। इसलिए रूपया मिलने की उम्मीद में उन्होंने 08 मार्च 2024 को समस्या का समाधान हो जाने की बात लिख कर दे दी। लेकिन उसके बाद से आरोपी किसी-किसी बहाने से मामले को उलझाते आ रहे हैं। इधर रुपया निकासी हो जाने की आशंका और उक्त बीडीओ के तबादला होने की सूचना से उनका लाखों रुपया डूबता हुआ नजर आ रहा है। जिससे डरकर संवेदक ने जिलाधिकारी से लेकर ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एवं सरकार के मुख्य सचिव तक इसकी शिकायत की है।

इतना ही नहीं पीड़ित संवेदक ने उक्त बीडीओ के तबादला होने तक न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या कर लेने की धमकी भी दी है। संवेदक ने कहा है कि बीडीओ के तबादले पर होने वाले विदाई समारोह के दिन वह आत्महत्या कर लेगा। उधर, उजियारपुर बीडीओ भृगुनाथ सिंह ने इस मामले को लेकर बताया कि यह मामला उनके कार्यकाल से पूर्व का है। उस संवेदक का कोई भुगतान बकाया नहीं है। उसे 1 लाख 60 हजार अधिक भुगतान किया जा चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

5 मिनट ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

41 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

10 घंटे ago