Samastipur

बीते रात स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर हुए पथराव मामले में दो आरोपियों को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन पर शुक्रवार को जमकर पथराव किया गया था। इस मामले में रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान दरभंगा सदर प्रखंड के खरथुआ निवासी परवेज के 22 वर्षीय पुत्र मो. प्यारे और मो. साबिर के 24 वर्षीय पुत्र मो. राजा के रूप में की गई है। इस मामले में रेलवे के वरीय अधिकारी के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट, दरभंगा में इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

इस संबंध में शनिवार को डीआरएम कार्यालय, समस्तीपुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पथराव की घटना में कोच संख्या बी-6 की खिड़की का शीशा टूट गया। इससे सुधीरा देवी नाम की एक महिला यात्री की आंख पर हल्की चोट लग गई। सूचना मिलने पर दरभंगा के एसाईपीएफ और कर्मी ट्रेन के दरभंगा स्टेशन पहुंचने पर तुरंत उक्त रेल यात्री के पास पहुंचे तथा उसकी देखभाल शुरू की। इसके बाद ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर मेडिकल टीम ने उसे आवश्यक मेडिकल सहायता प्रदान की।

रेलवे ने लोगों से की अपील :

रेलवे प्रसाशन ने रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले आमजन से आग्रह किया है कि वे किसी भी स्थिति में रेलगाड़ियों पर पथराव ना करें तथा दूसरों को भी ऐसा ना करने हेतु प्रेरित करें। ऐसा किया जाना रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है तथा इससे रेलगाड़ियों में यात्रा करने वालों यात्रियों के जान माल के नुक्सान की संभावना बनी रहती है।

घटना की रात का वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘किड्स एंड मॉम्स डांस एकेडमी’ के प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के किड्स एंड मॉम्स डांस एकेडमी…

39 मिनट ago

सोशल मीडिया पर रोते हुए मदद की गुहार के बाद समाजसेवी राजू सहनी ने अग्निपीड़ित परिवारों की मदद की

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी समाजसेवी और गरीबों…

9 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पिता-पुत्र समेत चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने…

10 घंटे ago

बिहार में रजिस्ट्री से पहले मिलेगी जमीन की पूरी जानकारी, 1 अप्रैल से नया नियम लागू

बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े विवादों को कम करने के लिए सरकार नई…

12 घंटे ago

नीतीश के बाद ‘निशांत युग’ की शुरुआत? JDU में शामिल होते ही लगे CM बनाने के नारे, बोले-पापा पर विश्वास कायम रखिएगा

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। यूं कहें कि जिस…

14 घंटे ago

30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, समस्तीपुर समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से…

16 घंटे ago