Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल : सवारी गाड़ी के बाद अब एक्सप्रेस ट्रेनों के भी नंबर को बदलने की तैयारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेलवे में आगामी 1 जुलाई से नयी समय- सारिणी लागू होगी। ऐसे में इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। पहले रेलवे ने कोरोना काल में जिन ट्रेनों को शून्य संख्या लगाकर स्पेशल दर्जा दे दिया था। उन सभी ट्रेनों को शून्य संख्या को हटाकर अब रेगुलर नंबर से परिचालित किया जायेगा। ऐसे में इन ट्रेनों का स्पेशल दर्जा खत्म हो गया है। वहीं 1 जुलाई से इसे लागू कर दिया जायेगा। ऐसे में यात्रियों को उम्मीद है कि स्पेशल दर्जा समाप्त होने के बाद स्पेशल किराया का जो भुगतान लिया जाता था वह भी समाप्त होगा।

इधर, सवारी ट्रेनों के नंबर बदलने के बाद अब कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर भी बदलने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 12523/24 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस को आगामी 1 जुलाई से नई संख्या दी जा रही है। इसे 15275/ 76 संख्या के साथ रवाना किया जायेगा। ऐसे में अगर संख्या बदलता है तो इसका सुपरफास्ट का दर्जा भी मेल एक्सप्रेस श्रेणी का हो जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

5 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

14 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

15 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago