Samastipur

‘समथु फार्मस प्रोड्यूसर कंपनी’ के प्रांगण में किसानों के साथ सभा का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- ‘समथु फार्मस प्रोड्यूसर कंपनी’ के प्रांगण में एक विशाल सभा का आयोजन समथु फार्मर्स प्रोड्यूसर के सीईओ अमरदीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर प्रसाद सिंह, पूसा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार एवं हेम चन्द्र चौधरी और डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण भी उपस्थित हुए।

समथु फार्मर्स प्रोड्यूसर के सीईओ अमरदीप कुमार के द्वारा सभी किसानों को उपस्थित हुए समस्त गणमान्य व्यक्तियों से परिचय कराया। साथ ही उनके द्वारा विगत एक वर्षों का लेखा-जोखा एवं कंपनी किस तरह प्रगति पर अग्रसर है पूर्ण रूप से चर्चा की गई। सर्वप्रथम पूसा यूनिवर्सिटी के डॉ. राजेश के द्वारा समथु फार्मर्स के उपस्थित हुए समस्त किसान भाईयों की प्रशंसा की और कहा की “आप सभी जो गेहूँ की बीज का रिकॉर्ड उत्पादन किया एवं उक्त बीज की जो पैकेजिंग की इसके लिए आप सभी को बधाई”।

उसी क्रम में डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण के द्वारा सभी किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि “आपको यदि ऋण लेने में दिक्कत आ रही हो तो आप सभी समथु फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से ले सकते हैं, चुंकि आपका F.P.O काफी तेजी से प्रगति कर रहा है”।

सरकार द्वारा जो भी सुविधा दी जा रही है, किसानों को उन सभी सुविधाओं के बारे में बारी-बारी से बतलाया गया। अन्त में जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर प्रसाद सिंह के द्वारा भी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी किसानों की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है क्योंकि बिहार सरकार के द्वारा बीज उत्पादन के लिए हमेशा किसानों को सजग एवं सुविधा प्रदान कर रही है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि ‘‘आपके कंपनी के सीईओ अमरदीप कुमार को मैंने कहा कि आप कृषि यंत्र हब बनायें जो सरकार की योजना है, जिससे यहाँ के किसानों को खेती करने में कोई असुविधा नहीं होगी। साथ ही उन्होंने जैविक खेती करने पर जोर दिया।

समथू फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के सदस्य डॉ. फूलेन्द्र भगत के द्वारा भी अपनी बातों को रखते हुए कहा गया कि ‘‘मैं आग्रह करता हूँ कि समथू फार्मर्स प्रोड्यूसर के बैनर तले मिट्टी जाँच केन्द्र खोला जाए जिससे यहाँ कि किसानों सहज हो सके एवं उसके अनुसार ही खाद एवं बीज का प्रयोग कर सके।

समथू फार्मर्स प्रोड्यूसर के सक्रिय सदस्य डॉ. एमपी चौरसिया के द्वारा सभी किसानों से आग्रह किया कि जो सदस्य समथू फार्मर्स प्रोड्यूसर के सदस्य हो चुके हैं वो लोग अन्य किसानों को सदस्य बनने के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने घोषणा कि कि मैं 1500 आम का पेड़ इसी परिक्षेत्र में सड़क किनारे लगवाने जा रहा हूँ। आप सभी से आग्रह है कि आप सभी उन पेड़ों से प्यार करेंगे नुकसान न पहुँचे इस पर ध्यान देंगे।

21 ऐसे किसान जिन्होंने गेहूँ, मूंग, सरसों, मसूर उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया उनको जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। समथू फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के अन्य प्रमुख सदस्य मनोहर कुमार, कमल किशोर सिंह, गणेश कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

8 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago