मुजफ्फरपुर में BPSC द्वारा ली जा रही हेडमास्टर पात्रता परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप के बाद परीक्षार्थियों ने हंगामा किया, जिसके कारण परीक्षा 15 मिनट देर से शुरू हुई। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र का बैग फटा हुआ है। इससे अभ्यर्थियों में आक्रोश देखने को मिला। अभ्यर्थी के परिजन भी सेंटर के बाहर हंगामा करने लगे।
सूचना मिलने के बाद मुजफ्फरपुर DM सुब्रत कुमार सेन और SSP राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामले की जांच की गई। पूरे मामले को लेकर स्कूल प्रशासन से जिलाधिकारी और एसएसपी ने एक-एक बात की जानकारी ली। इसके बाद मीडिया से बातचीत में डीएम ने कहा कि अभ्यर्थियों को गलतफहमी हो गया था।
तीन टीम का हुआ गठन, आज शाम तक सौंपेंगे रिपोर्ट
DM ने कहा कि प्रश्न पत्र का बैग वह हवा की वजह से फूल गया था, जिससे वह फट गया। इसी कारण परीक्षार्थियों ने पेपर लीक होने की सूचना फैला दी। इसके बाद पूरे मामले को लेकर जिला अधिकारी के निर्देश पर तीन टीम गठित की गई है जो पूरे मामले की जांच करेगी और शाम तक यह पूरी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला पेपर लीक का नहीं लग रहा है।अभ्यर्थियों को समझा बूझाकर परीक्षा सुचारू रूप से शुरू करवा दिया गया।
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…