Samastipur

समस्तीपुर जिले के हर पंचायत में बनेगा स्टेडियम, DM ने भूमि उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा भवन निर्माण विभाग, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, विद्युत कार्य प्रमंडल दरभंगा,बीएमएसआईसीएल, बीएसई आईडीसी, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम,स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन 1 व 2 के तहत निर्माणाधीन अवसंरचनाओं के प्रगति की समीक्षा की। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी के द्वारा एनआईसी समस्तीपुर के द्वारा तैयार किये गये जिले के मैप। जिसमें सभी विभागों के अवसंरचनाओं को उनके अक्षांश और देशांतर के आधार पर चिन्हित किया गया है, के बारे में जानकारी दी गयी। इसे ऑनलाइन सभी को दिखाया भी गया।

इस मैप के माध्यम से जिले में अवस्थित विभिन्न सरकारी अवसंरचनाओं को ढूढ़ने एवं उन तक पहुंचने में आसानी होगी। विदित हो कि इस मैप का निर्माण जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में एनआईसी, समस्तीपुर के द्वारा तैयार किया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि,जिस विभाग को योजनाओं के लिये भूमि की आवश्यकता हो, विभाग को जमीन प्राप्त है परंतु उसका सीमांकन नहीं हुआ है, प्राप्त भूमि अतिक्रमित हो तथा जमीन मिलने के बाद भी कार्य शुरू नही हुआ हो, उसका विवरण दो दिनों के अंदर उपलब्ध करायें।

जिलाधिकारी के द्वारा इस संबंध में सभी अंचलाधिकारिओं के साथ बैठक की जानी है ताकि भूमि संबंधी समस्याओं को सुलझाते हुए अवसंरचना संबंधी कार्यों में तेजी लाया जा सके। बताया गया कि खेल विभाग के द्वारा प्रत्येक पंचायत में स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला अभिलेखागार के निर्माण के लिए भूमि का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के द्वारा बनाए जा रहे पुलिस थानों विभूतिपुर थाना, मथुरापुर ओपी, हलई थाना तथा वैनी के निर्माण प्रगति की समीक्षा की गयी. बीएसईआईडीसी के द्वारा प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालय में बनाये जा रहे अवसंरचनाओं की समीक्षा की गयी। बीएमएसआईसीएल के द्वारा निर्माण की गति धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी काफी नाराज़गी जतायी गयी। चकनूर में विद्युत शवदाह का निर्माण शुरू हो गया है। ट्रांसजेंडरों के आवासन के लिए भवन बनाने का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बिहार राज्य खाद्य निगम का गोदाम बिथान एवं मोहनपुर प्रखंड में नहीं है। इसके निर्माण हेतु प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) का निर्माण निविदा की प्रक्रिया में है। शिवाजीनगर और मोहिउद्दीनगर में बस स्टॉप निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गयी। उप कारा रोसड़ा तथा दलसिंहसराय ने भवन निर्माण विभाग के द्वारा किये जाने वाले कार्यों की भी समीक्षा की गई।

इसके अलावा कल्याण, कृषि, उद्यान ,पंचायत, अभियोजन, पशुपालन, अल्पसंख्यक कल्याण, बाल संरक्षण इकाई, कोषागार, जीविका, अग्निशमन, सहकारिता, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, नगर निगम एवं नगर परिषद विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन अवसंरचनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में नगर आयुक्त के डी प्रज्ज्वल, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, सामान्य शाखा प्रभारी पवन कुमार मंडल, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

48 मिनट ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

3 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

8 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

9 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

9 घंटे ago