Samastipur

समस्तीपुर के रहने वाले NEET मास्टमाइंड सिकंदर को एक घर भी नहीं था, कैसे बना अकूत संपत्ति का मालिक, EOU करेगी जांच?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले का मास्टमाइंड सिकंदर यादवेंदू का रिम्स से गहरा नाता रहा है। एक समय था, जब सिकंदर के पास रहने का घर तक नहीं था। झारखंड के गठन के पूर्व से वह रिम्स में पीएचईडी और भवन निर्माण विभाग का छोटा मोटा रिपेयरिंग का काम करता था। तत्कालीन अधिकारी बताते हैं कि वर्ष 1996 -97 के आसपास वह रिम्स के ही कॉटेज में अनधिकृत रूप से रहता था। कॉरिडोर बनने पर उसे कॉटेज से हटाया। तब तक वह पीएचईडी व भवन निर्माण विभाग के कुछ अभियंताओं से बेहतर रिस्ता बना चुका था।

इसके बाद बरियातु हाउसिंग कॉलोनी में आलीशान मकान खरीद लिया। आज सिकंदर यादवेंदु अकूत संपत्ति का मालिक है। नीट कांड की जांच कर रही ईओयू सिकंदर की संपत्ति की जांच की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसके खिलाफ ईओयू में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करेगा। कभी भी यह कार्रवाई शुरू हो सकती है। इसके पहले ईओयू उसे नोटिस थमाएगी।

रिम्स में ठेकेदारी करने से पूर्व ही सिकंदर डिप्लोमा कर चुका था। अपनी पैरवी पहुंच के बल पर बिहार में नौकरी कर ली। फिलहाल दानापुर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर था। उसके समय काम करने वाले लोग बताते हैं कि वह बहुत शातिर था। बताया जाता है कि रिम्स से काम छोड़ने के बाद उसने अपनी बेटी का भी मेडिकल में दाखिला कराया। वहीं से मेडिकल एडमिशन के सेटर गिरोह के उसका संपर्क बन गया। नौकरी में आने के बाद उसकी दबंगता और भी बढ गई। वह एक साथ कई विभागों के चार्ज में था और धौंस दिखाकर अवैध कमाई करता था। सिकंदर मूल रुप से समस्तीपुर जिले में बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसहो गांव का रहने वाला है। गांव के घर की भी स्थिति कुछ ठीक नहीं है। वह गांव में बहुत ही कम रहता था।

संजीव के जरिये कराई थी सेटिंग

सूत्रों की मानें तो सिकंदर ने पुलिस को यह जानकारी दी है कि नीट परीक्षा की सेटिंग उसने संजीव सिंह, रौकी व अन्य के जरिये की थी। जांच टीम अब इस बात का पता लगा रही है कि संजीव के कनेक्शन में कौन-कौन लोग थे। संजीव का बेटा पूर्व में भी जेल जा चुका है। जबकि उसका नाम भी हाल में एक परीक्षा में हुई गड़बड़ी में सामने आया था।

ओएमआर शीट जैसे कागज मिले थे

नीट परीक्षा धांधली के दौरान एयरपोर्ट के सामने जिस गेस्ट हाउस में छापेमारी की थी, वहां ओएमआर शीट जैसे कागज मिले थे। उसी जगह मौजूद सिकंदर के एक रिश्तेदार से ने बताया था कि यह प्रैक्टिस सेट है। कई एडमिट कार्ड भी जब्त किये थे। सूत्रों की मानें तो उसी ओएमआर शीट के जरिये को सवालों के जवाब भरने का प्रैक्टिस कराया जा रहा था।

अमित के मामा से हुई पूछताछ

नीट पेपर लीक में गिरफ्तार अमित आनंद के पास से जब्त आधार कार्ड के आधार पर पटना पुलिस मुंगेर के मोगलबाज़ार स्थित अमित के मामा करुण देव से पूछताछ की। अमित खगड़िया के सोनबरसा का निवासी है। जब वह पांच वर्ष का था तब उसके पिता अचुदानंद सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। पिता की मौत के बाद अमित और उसका छोटा भाई अमन कुमार मोगल बाजार स्थित नाना के घर रहकर मुंगेर के डीएवी स्कूल से मैट्रिक तक पढ़ाई की। 2012 में दोनों पैतृक घर खगड़िया चले गए। हालांकि, मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने पटना पुलिस द्वारा मुंगेर में पूछताछ करने की जानकारी से अभिज्ञता जताई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

8 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

17 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

22 घंटे ago