Samastipur

समस्तीपुर में बाइक सवार उचक्कों ने स्वर्ण कारोबारी का ज्वेलरी और नगद रूपयों से भरा बैग उड़ाया

तस्वीर : सांकेतिक (सोर्स गूगल)

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुतेश्वर चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकानदार द्वारा दुकान का ताला खोलने के क्रम में बाइक सवार उचक्कों ने ज्वेलरी से भरा बैग उड़ा लिया। हल्ला मचाते हुए दुकानदार ने उसका पीछा किया। मगर, प्रयास असफल रहा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पहाड़पुर निवासी मोतीलाल महतो के पुत्र सह ज्वेलरी दुकान संचालक राकेश कुमार सिंह ने भुतेश्वर चौक पर आशा ज्वेलर्स खोल रखी है।

वह हर रोज रात्रि में दुकान बंद करते समय सारा ज्वेलरी बैग में भरकर अपने घर ले जाता था और अगले दिन सुबह दुकान खोलते समय ज्वेलरी से भरा बैग लेकर दुकान पहुंचता था। हर रोज की भांति बुधवार सुबह करीब 10.10 बजे दुकान के सामने चौकी पर बैग रखकर दुकान का ताला खोल रहा था। किसी कारणवश ताला नहीं खुल सका। वह पीछे मुड़ा तो देखा कि काले रंग की बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक ज्वेलरी भरा उसका बैग लेकर भागने लगा।

दुकानदार राकेश हल्ला मचाते हुए बाइक सवार बदमाश का पीछा किया। मगर, बाइक सवार बदमाश भागने में सफल रहा। इस आशय की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि बैग में लगभग 100 ग्राम सोने के ज्वेलर्स, 2 किग्रा 250 ग्राम चांदी के ज्वेलर्स और करीब 5 हजार रुपए था। बदमाशों के बाइक की गति तेज रहने के कारण उसका नम्बर नहीं देख पाया। आसपास के इलाके में लगी सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो सकती है। पूछे जाने पर अपर थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने एक लिखित शिकायत की है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

11 घंटे ago