समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से बहला-फुसला कर गलत नियत से कुछ लोगों द्वारा एक लड़की का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर अपहृता के पिता ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें खोकसाहा गांव निवासी प्रदीप राय, इसके पिता गणेश राय, भाई राजा राय और मां को नामजद किया गया है।
उसने कहा है कि उसकी पुत्री घर में रखे लगभग तीन लाख के जेवरात, 25 हजार रुपए नकद और अन्य सामान अपने साथ ले गई है। उसने आरोपितों द्वारा गलत नियत से पुत्री को बेचने, हत्या कर देने या शादी कर लेने का आशंका जताया है। यह भी कहा है कि आरोपित अपराधिक प्रवृत्ति का है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि कांड अंकित कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…