समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक खेत से लौट रही एक महिला और दो लड़की के साथ दो युवकों द्वारा गुप्तांग दिखाकर अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। इस दुर्व्यवहार का विरोध करने पर आरोपितों द्वारा पिस्तौल के बट से हमला कर जख्मी कर दिया।
पीड़ित महिला ने मोहनपुर गांव निवासी ललन कुमार, अनिकेत कुमार, मुकेश दास, रामबली दास, बैजू कुमार, रामशोभित दास, राम विलास दास, रामजीनीश दास, शिव कुमार और चार-पांच अज्ञात को नामजद किया है। कहा है कि वह अपनी दो पड़ोसी लड़की के साथ खेत से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में आरोपित ललन कुमार और अनिकेत कुमार अपना-अपना पेंट उतार गुप्तांग दिखाने लगा।
तीनों ने इस बात का विरोध किया तो आरोपितों ने पिस्तौल निकाल कर जान का भय दिखाया। उसके बाद रोते हुए तीनों घर लौटी और स्वजनों को इस बात की जानकारी दी। तब आरोपितों के घर जाकर शिकायत की गई। शिकायत कर वहां से लौटने पर आरोपित चार-पांच अज्ञात के साथ उसके घर आ धमका और गाली-गलौच करने लगा।
विरोध करने पर आरोपितों ने लोहे के रड व डंडा से मारपीट कर तेतरी देवी, रमेश और महिला को पिस्तौल के बट से मारकर जख्मी कर दिया। सभी ने पीड़िता व जख्मी को कब्जे में ले लिया। लक्ष्मी की शादी के वास्ते घर में खरीद कर लाए गए कपड़े, जेवरात और नकद डेढ़ लाख रुपए लूट कर भाग गया। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां पीड़ित महिला के अलावा मोहनी, स्मृति, लक्ष्मी, रमेश और तेतरी को बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…