Samastipur

समस्तीपुर: श्राद्ध कर्म में नर्तकी के साथ छे’ड़खानी का विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने की अंधाधुंध फा’यरिंग, नाच देख रहे दो व्यक्ति ज’ख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर में बीती रात स्टेज प्रोग्राम के दौरान नर्तकी के साथ छे’ड़छाड़ का विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने अंधाधुंध फा’यरिंग कर दी। फा’यरिंग की इस घटना में दो लोग ज’ख्मी हो गए। दोनों ज’ख्मी को स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मामला मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी उत्तरी वार्ड संख्या-8 का है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महेश्वर राय की चाची के श्रद्धा कर्म के दौरान दु गोला कार्यक्रम (एक तरह का नृत्य) आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा नर्तकी के साथ छे’ड़छाड़ का प्रयास किया जा रहा था। जिसका घर के सदस्यों के द्वारा विरोध किया गया।

हंगामा बढ़ता देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पुलिस को देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस के जाते ही फिर से 15-20 की संख्या में वापास पहुंचे बदमाशों ने अंधाधुंध फा’यरिंग शुरू कर दिया। फायरिंग की इस घटना में दो लोग ज’ख्मी हो गए।

ज:ख्मी की पहचान रविंद्र राय और सूरज कुमार के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के संबंध में डीएसपी पटोरी वीरेंद्र कुमार मेधावी का बताना है कि मामले की जांच की जा रही है। फा’यरिंग की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 मिनट ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

23 मिनट ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

7 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

12 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

13 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

13 घंटे ago