न दूल्हा मिला न बॉयफ्रेंड… मंडप से भाग गई थी दुल्हन तो साली से हुई शादी, अब माता-पिता भी रखने से कर रहे इंकार
तस्वीर : सांकेतिक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक दुल्हन शादी के दिन प्रेमी संग फरार हो गई। उधर दूल्हा सात फेरों के लिए उसका इंतजार करता रहा। जब पता चला कि दुल्हन को अपने प्रेमी के साथ भाग गई है तो परिवार ने बारात को खाली नहीं लौटाया। उन्होंने दुल्हन की छोटी बेटी से दूल्हे की शादी करवाकर उसे विदा किया। लेकिन अगले ही दिन दुल्हन वापस लौट आई। कहने लगी कि मैं भागी नहीं थी। मेरा अपहरण हुआ था। पड़ोस में रहने वाला युवक ही मुझे अपने कुछ साथियों के साथ किडनैप करके ले गया था।
लेकिन दुल्हन की बात किसी ने नहीं सुनी। परिवार ने कहा कि अब हम तुम्हें अपने साथ नहीं रखेंगे। तुमने खानदान की नाक कटवा दी है। इसलिए अब तुम उसी के साथ रहो जिसके साथ भागी थी। परिवार में किसी ने भी दुल्हन की बात नहीं सुनी।

शौच के बहाने निकली और हो गई फरार :
मामला विभूतिपुर इलाके का है। 21 जून की को रोसड़ा थाना क्षेत्र के पबड़ा गांव से यहां एक बारात पहुंची। लड़की पक्ष के लोग रीति-रिवाज के साथ शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। सुबह 11 बजे दुल्हन घर से शौच करने के बहाने निकली और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के चाचा ने बताया कि रात को 8 बजे लड़की ने अपने भाई को कॉल किया और बताया कि वो रोसड़ा में है। हमने उसे बुलाया लेकिन वो नहीं आई। तब तक बारात भी आ गई थी। ऐसे में हमने दुल्हन की बहन की शादी दूल्हे से करवा दी और उन्हें विदा कर दिया।


लड़की ने सुनाई कहानी :
लड़की रात भर अपने प्रेमी मनीष और उसके दोस्तों के साथ रही। लेकिन सुबह-सुबह लड़की को उसका प्रेमी वापस घर छोड़ गया और वहां से फरार हो गया। लड़की को देख परिवार वालों ने उसे साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। लड़की ने कहा कि मनीष ने उसका अपहरण किया था। वो अपनी मर्जी से उसके साथ नहीं गई थी। मनीष ने दोस्तों के साथ मिलकर उससे मारपीट भी की। उसने ऐसा क्यों किया, वो नहीं जानती। लड़की की बात का परिवार ने फिर भी भरोसा नहीं किया।

विवाह की गुत्थी सुलझाने में दिनभर जुटे रहे लोग :
इस गुत्थी को सुलझाने के लिए रविवार को दिन भर पंचायती का दौर जारी रहा। हालांकि देर शाम तक कोई परिणाम नहीं निकला। विदित हो कि 21 जून को बारात आने के पूर्व युवती के घर से भाग जाने के बाद उसकी छोटी बहन से लड़के की शादी करायी गयी थी। बरात को विदा करने के बाद 22 जून को भागी युवती के मिलने के बाद पुलिस थाने ले आयी। लेकिन परिवार के लोग उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं हुए। लड़की के प्रेम प्रसंग को स्वीकार करने के बाद मामले के समाधान के लिए सामाजिक पहल शुरू हुई। रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता और पुलिस भी घटना को सुलझाने में जुटी रही। लेकिन समझौते का कोई बेहतर विकल्प नहीं मिल पाया था।





