Samastipur

समस्तीपुर: गर्मी से स्कूल में चक्कर खाकर गिरी छात्रा, छुट्टी के बाद आज से ही खुले हैं सभी स्कूल, 41 डिग्री पर पहुंचा पारा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। पिछले एक पखवाड़े से भीषण चिलचिलाती गर्मी और उमस से तप रहा है। आज सोमवार को समस्तीपुर जिले में तापमान 41 डिग्री पर दर्ज हुआ है। जिसके कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बावजूद इसके सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को खोल दिया गया है, जिस कारण इस लू वाली गर्मी में भी बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के कारण स्कूली बच्चे लगातार बीमार पड़ रहे हैं।

सोमवार को विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय बाजिदपुर बंबैया में झुलसा देने वाली गर्मी के कारण पांचवी कक्षा की छात्रा नेहा कुमारी चक्कर खाकर गिर पड़ी। जिससे स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रधान शिक्षक पवन कुमार झा, श्वेता भारती, नेहा कुमारी, धर्मजीत मिश्रा, सुधा कुमारी, राजेश कुमार समेत अन्य लोगों ने छात्रा को संभाला व पानी, ओरआरएस का घोल दिया। इसके बाद शिक्षकों व अभिभावकों के द्वारा छात्रा को अस्पताल ले जाया गया जहां अब उसकी स्थिति सामान्य हो गई है। जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया है।

दरअसल, बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को 9 जून तक बंद कर दिया गया था। 10 जून को स्कूल खुलने के बाद बच्चे स्कूल पहुंचे थे। वहीं गर्मी को देखते हुए बिहार सरकार ने 6 जून को शिक्षा विभाग ने स्कूलों का टाइम टेबल भी बदल दिया है। शिक्षा विभाग ने 10 जून से 30 जून तक सभी सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 से 10:50 बजे तक करने का निर्देश दिया था। शिक्षा विभाग ने इसे लेकर पूरा शेड्यूल जारी किया था और आज जैसे ही स्कूल खुले, भीषण गर्मी और लू के कारण बच्चों के बेहोश होने की खबरें आने लगीं।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

6 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

7 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

7 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

12 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

19 घंटे ago