Samastipur

समस्तीपुर: बैंक अकाउंट से 18 लाख रुपए की अवैध निकासी, पीड़ित ने बैंक कर्मियों की मिली-भगत का लगाया आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाघाट वार्ड संख्या-12 निवासी स्व. धनिकलाल महतो के पुत्र राम सागर सिंह के पुत्र राम सागर सिंह ने बैंक खाते से 18 लाख रुपए की गलत तरीके से निकासी कर लिए जाने को लेकर एक लिखित शिकायत स्थानीय थाने में की है। उसने कहा है कि यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा सिंघियाघाट में उनका एक पुराना खाता है। बैंक खाते से बैंक कर्मियों की मिली-भगत से रुपए की निकासी कर ली गई है।

उन्होंने अपने स्तर से मिलान की तो बातें प्रकाश में आई। वे ब्रांच पहुंच कर स्टेटमेंट निकलवाया। निकासी देखकर हैरानी हुई तो शाखा प्रबंधक से जानकारी लेना चाहा। शाखा प्रबंधक ने इस बात का कोई संतोषप्रद जबाव नहीं दिया। साथ हीं बदसलूकी करते हुए फौरन गेट से बाहर निकलने क कहा गया है।

इस व्यवहार से पीड़ित ने खुद को भयभीत बताते हुए आवश्यक कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं दूसरी तरफ अवैध निकासी को लेकर जब शाखा प्रबंधक से पक्ष जानने का प्रयास हुआ तो कई बार फोन कॉल करने पर उनका नम्बर बंद आता रहा। इसलिए स्पष्ट पक्ष नहीं जाना जा सका। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

11 घंटे ago