Samastipur

चुनाव के परिणाम आने में अब महज कुछ ही घंटे शेष, समस्तीपुर काॅलेज परिसर में बनाए गए हैं विधानसभावार 14-14 टेबुल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने में अब महज कुछ घंटे शेष रह गये हैं। समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में समस्तीपुर एवं उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये वज्रगृह बनाये गये हैं। उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों पातेपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीनगर तथा विभूतिपुर के लिये मतगणना के लिए 14 टेबल प्रति विधानसभावार लगाये गये हैं।

समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छह विधान सभा क्षेत्रों, कुशेश्वर स्थान, हायाघाट, कल्याणपुर, वारिसनगर,समस्तीपुर व रोसड़ा के लिये भी प्रति विधानसभावर 14 मतगणना टेबल लगाये गये हैं। मतगणना का प्रारंभ डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू होगी एवं इसके साथ ही इवीएम से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग- अलग मतगणना केंद्र सभागार समस्तीपुर कॉलेज में बनाये गये हैं।

22-उजियारपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के पोस्टल बैलेट पेपर की गणना के लिये आठ टेबुल व 23 समस्तीपुर सुरक्षित संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के पोस्ट बैलेट की गणना के लिए आठ टेबुल की स्थापना की गयी है। अभिकर्ताओं को पहचान पत्र संबंधित अभ्यर्थी के द्वारा दिया जायेगा। मतगणना केंद्र के अंदर जाने के पश्चात, मतगणना समाप्ति के उपरांत ही मतगणना अभिकर्ता बाहर आ पायेंगे।

उनके द्वारा बताया गया कि सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति, जनप्रतिनिधि एवं सरकारी सेवक मतगणना अभिकर्ता नहीं बन सकते हैं। मतगणना केंद्र के अंदर के गोपनीयता भंग करने पर आरपी एक्ट 1951 की धारा 128 के तहत कार्रवाई की जायेगी। मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषिद्ध रहेगा। मतगणना केंद्र में डिजिटल घड़ी, डिजिटल पेन प्रतिबंधित है। सामान्य घड़ी का प्रयोग किया जा सकता है। विजय जुलूस प्रतिबंधित है।

मतगणना केंद्र के आसपास धारा 144 लगायी गयी है। मतगणना ठीक 8 बजे पूर्वाह्न में शुरू हो जाएगी। निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के कार्य नियत हैं। प्रत्येक मतगणना टेबुल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक तथा एक माइक्रो प्रेक्षक की नियुक्ति की गयी है। वहीं, पोस्टल बैलेट पेपर की गणना की गणना के लिए प्रत्येक मतगणना टेबुल पर एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी, एक मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक तथा एक माइक्रो प्रेक्षक की नियुक्ति की जानी है।

प्रत्येक मतगणना कर्मी को मतगणना केन्द्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र निर्गत गया है। नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग के द्वारा मतगणना सहायक व पर्यवेक्षक एवं माइक्रो प्रेक्षक को प्रवेश पत्र निर्गत किया गया है। मतगणना कार्य में विधानसभावार सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ संबद्ध पदाधिकारियों, कर्मियों के लिये फोटोयुक्त प्रवेश पत्र संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा निर्गत पत्र उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्गत किया गया है।

किस विधानसभा क्षेत्र की कहां होगी मतगणना 130 पातेपुर की मतगणना प्रथम तल पर स्थित रसायन विज्ञान में, 134-उजियापुर की मतगणना ऑडिटोरियम दायां भाग में, 135-मोरवा की मतगणना ऑडिटोरियम बायां भाग में, 135 मोरवा की मतगणना ऑडिटोरियम मध्य भाग में, 136-सरायरंजन की मतगणना ऑडिटोरियम बायां भाग में, 137-मोहिउद्दीननगर की मतगणना कॉलेज बैंक बिल्डिंग में, 136 विभूतिपुर की मतगणना कॉन्फ्रेंस कमरा में, 78 कुशेश्वर स्थान की मतगणना भूतल पर, हायाघाट की मतगणना प्रथम तल पर, कल्याणपुर की मतगणना परीक्षा विभाग द्वितीय तल पर, 132-वारिसनगर परीक्षा विभाग प्रथम तल पर, 133-समस्तीपुर की मतगणना पैथोलॉजी विभाग, 139-रोसड़ा की मतगणना परीक्षा विभाग प्रथम तल पर होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

1 घंटा ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

2 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

10 घंटे ago