Samastipur

समस्तीपुर में मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी, लगाई गई धारा-144

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा मतगणना की पूर्व संध्या पर लोक सभा निर्वाचन 2024 की मतगणना में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग समस्तीपुर कॉलेज के मैदान में की गयी। इस दौरान पदाधिकारीद्वय द्वारा मतगणना से संबंधित सभी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना स्थल समस्तीपुर कॉलेज के 100 मीटर पश्चिम कन्हैया चौक पर जबकि 100 मीटर पूरब एनसीसी ऑफिस गेट पर दो अलग अलग ड्राप गेट बनाये गए हैं। इसी ड्राप गेट पर सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों के आईडी कार्ड की जाँच करने के उपरांत ही मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति दी जा सकेगी। इस ड्राप गेट से आगे सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को पैदल ही प्रवेश करना होगा। सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कॉलेज के पूरब में अवस्थित खेल मैदान में की गयी है।

विधानसभावार बनाये गए हैं अलग अलग प्रवेश द्वार

अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सह वरीय पदाधिकारी चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय कोषांग राजेश कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि विभूतिपुर एवं पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के गणन अभिकर्ता कॉलेज के मुख्य द्वार संख्या 1 से प्रवेश करेंगे, मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के गणन अभिकर्ता कॉलेज के पूर्वी छोड़ पर अवस्थित खरंजा सड़क की ओर से इंट्री गेट 1 से, सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के गणन अभिकर्ता इंट्री गेट 2 से,

मोरवा विधानसभा क्षेत्र के गणन अभिकर्ता इन्ट्री गेट 3 से, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के गणन अभिकर्ता इन्ट्री गेट 4 से, वारिसनगर तथा हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के गणन अभिकर्ता गेट नंबर 6 से, समस्तीपुर एवं कुशेश्वर स्थान के गणन अभिकर्ता ग्रील गेट संख्या 4 से जबकि कल्याणपुर एवं रोसड़ा विधानसभा के गणन अभिकर्ता ग्रिल गेट संख्या 5 से मतगणना कक्ष के लिए प्रवेश करेंगे। वहीं समस्तीपुर एवं उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के डाक मतपत्र के गणन अभिकर्ता क्रमशः इंट्री गेट 7 एवं 8 से प्रवेश कर सकेंगे।

कर्मियों को कराया जाएगा अलग से प्रवेश

विभूतिपुर एवं पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के नियुक्त पदाधिकारी एवं मतगणना कर्मी समस्तीपुर कॉलेज के मुख्य द्वार संख्या 1 से, मोरवा, उजियारपुर, समस्तीपुर, वारिसनगर हायाघाट एवं कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के नियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी में गेट संख्या 1 एवं 2 से, उजियारपुर एवं समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के डाक मतपत्रों की गणना के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी मुख्य द्वार के गेट नंबर 1,2 एवं 3 से होकर मतगणना कक्ष के लिए प्रवेश करेंगे।

मोहिउद्दीननगर एवं सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त मतगणना कर्मी एवं पदाधिकारी कॉलेज के पूरब मैदान की ओर से गेट नंबर 6 के रास्ते प्रवेश करेंगे, जबकि रोसड़ा एवं कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं मतगणना कर्मियों को कॉलेज के पूरब मैदान की ओर से गेट संख्या 5 से प्रवेश दिया जा सकेगा। मीडिया कर्मियों को उनके प्राधिकृत प्रवेश पत्र के साथ कॉलेज के मुख्य द्वार से प्रवेश की अनुमति दी गयी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी कर्मी अथवा गणन अभिकर्ता को बिना वैध पास के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान सम्पूर्ण मुश्तैदी एवं गहनता से फ्रिस्किंग का आदेश सभी दंडाधिकारीयों एवं पुलिस पदाधिकारीयों को दिया गया है।

इन उपकरणों का प्रवेश होगा वर्जित

जारी आदेश के अनुसार मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, आई पैड, लैपटॉप, ऐसा कोई उपकरण जिससे ऑडियो- वीडियो रेकॉर्ड किया जा सके, किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ, धूम्रपान वाले पदार्थ, कैलक्यूलेटर आदि ले जाना वर्जित किया गया है। इस हेतु प्रवेश द्वार पर ही गहन जाँच का आदेश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र की सुरक्षा में कुल 200 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। उन्होंने यह भी कहा मतगणना स्थल के आसपास धारा 144 लगायी गयी है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि मतगणना केंद्र के बाहर लोग भीड़ लगाकर इकट्ठे न हों। प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों को समय मतगणना केंद्र पर पहुँचने का निर्देश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

4 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

7 घंटे ago