Samastipur

कल 4 जून को काउंटिंग से पहले रिहर्सल, समस्तीपुर काॅलेज स्थित मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी

तस्वीर : सांकेतिक (फाइल)

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र का मतगणना समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर परिसर में कल 4 जून को होगी। मतदान केंद्र पर तीन परत में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। तीनों परत में अलग-अलग स्तर के सुरक्षा बल तैनात हैं। पहली पंक्ति में ज्यादातर केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान रहेंगे। दूसरी परत में बीसैप या जिला बल के जवान और तीसरी परत में स्थानीय और जिला बल के जवान की मिली-जुली तैनाती सोमवार तक पूरी तरह से दिखेगी। जिला बल के जवान बाहरी परिसर में, बीसैप के जवान मतगणना केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर जबकि केन्द्रीय सुरक्षा बलों के जवान मतगणना स्थल पर सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इन्हीं के जिम्मे ईवीएम की सुरक्षा भी है।

मतगणना कार्य को सुचारू तरीके से संचालित करने के लिए सभी जिलों को सोमवार को पूर्वाभ्यास करने का निर्देश दिया गया है। चुनाव को लेकर पुलिस की तरफ से राज्यस्तर पर नियुक्त नोडल पदाधिकारी एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार के स्तर से जारी इस निर्देश में कई बातों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।

सभी जिला प्रशासन को कहा गया है कि मतगणना केंद्र और इसके आसपास के इलाके में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, किसी आपात स्थिति से निपटने की पूर्व से तैयारी से लेकर अन्य सभी छोटी-बड़ी बातों का रिहर्सल 3 जून को कर लें। इससे पता चल जाए कि तैयारी मुकम्मल है या नहीं। चूक की कहीं कोई गुंजाइश बनती है, तो उसे तुरंत दूर ली जाए। मतगणना के दिन किसी तरह की चूक नहीं हो, इसका ध्यान सभी जिला को खासतौर से रखने के लिए कहा गया है। निर्वाचन आयोग के स्तर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

सभी मतगणना केंद्रों पर धारा-144 लागू रहेगी। इस वजह से इसके बाहर और करीब 200 मीटर के दायरे में किसी तरह का हुजूम या लोगों का जमघट नहीं लगने दिया जाएगा। साथ ही किसी उम्मीदवार के जीतने के बाद कोई विजय जुलूस या मार्च नहीं निकाला जाएगा। विजय जुलूस के लिए निर्वाचन आयोग के तय मानदंडों के आधार पर अनुमति लेनी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

3 मिनट ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

2 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

16 घंटे ago