Samastipur

पपीता में जड़ व तनों को सड़न रोग से बचाने के लिये पूसा के वैज्ञानिक ने दी यह सलाह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के स्नातकोत्तर पादप रोग व नेमेटोलॉजी विभागाध्यक्ष सह अखिल भारतीय फल अनुसंधान परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. एसके सिंह ने पपीता उत्पादक किसानों को पपीता में जड़ एवं तनों का सड़न प्रमुख बीमारी बताया है। यह रोग पीथियम एफैनिडरमेट एवं फाइटोफ्थोरा पाल्मीवोरा नामक कवक के कारण लगता है। इससे किसानों को बचाने की जरूरत है। कहा कि इस रोग में जड़ व तना के सड़ने से पेड़ सूख जाता है।

वहीं तना पर प्रथम स्तरीय लक्षण में जलीय धब्बे के रूप में दिखाई देता है जो बाद में बढ़कर तने के चारों तरफ फैल जाता है। जिससे पौधे के ऊपर की पत्तियां मुरझाकर पीली पड़ जाती है। पेड़ सूखकर गिर जाते हैं। जिस खेत की बरसात के समय जल निकास सही से नहीं होता है। भूमि तल के पास की तना का छिलका सड़ जाता है। इसके कारण पत्तियां पीली होकर गिर जाती है। पौधा सूख जाता है।

उन्होंने कहा कि इस रोग से बचाव के लिए किसान को पपीता की खेती जल जमाव क्षेत्र में नहीं करना चाहिए वही पपीता के बगीचे में जल निकास का उचित प्रबंध होना जरूरी बताया। कहा कि तने में धब्बे दिखायी देने पर रिडोमिल (मेटालाक्सिल) या मैंकोजेब का 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर पौधों के तने के पास की 5 सेंटीमीटर गहराई से मिट्टी को हटा कर मिट्टी को अच्छी तरह से अभिसिंचित कर देना चाहिए। रोगग्रसित पौधों को उखाड़ कर खेत से बाहर कर जमीन में गाड़ देना चाहिए। जून एवं जुलाई के माह में रोग की उग्रता के अनुसार 2 से 3 बार एक प्रतिशत बोर्डों मिश्रण से पौधे के आसपास की मिट्टी को भिंगा देने की सलाह दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

LPG की मार से जीविका दीदियां दिलाएंगी राहत; IIT मुंबई, दिल्ली इस प्रोजेक्ट में सहयोग देगा

ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…

2 घंटे ago

दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा मुख्यमंत्री बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत सीएम मटेरियल

नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…

3 घंटे ago

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम में बिना लेवलिंग व मानकों के बन रहे नाले, जनहित के पैसे का हो रहा ‘बंदरबांट’

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य…

6 घंटे ago

बिहार में कल से बदलेगा मौसम: आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, समस्तीपुर-दरभंगा सहित इन जिलों में IMD का अलर्ट

कल 27 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज…

7 घंटे ago

सीने में गोली लगने से घायल युवक को समस्तीपुर से पटना किया गया रेफर, स्थिति गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर गांव में बुधवार की देर…

16 घंटे ago