Categories: NEWSSamastipur

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप (ऑटिज़्म) एवं 21वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप (सेरेब्रल पाल्सी) में महाविद्यालय के छात्र मो. मेराज आलम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 13 से 15 मार्च 2026 तक पटना के पटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया।

मो. मेराज आलम ने महाविद्यालय के संरक्षण एवं सहयोग के साथ-साथ अपनी कठोर मेहनत, लगन और खेल कौशल के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी किया गया है, जो न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे संस्थान और बिहार राज्य के लिए गर्व का विषय है।

उनकी इस सफलता पर महाविद्यालय के अध्यक्ष मो. अबू तमीम, सचिव मो. अबू सईद, निदेशक (बीएड) मो. अबू जाहिद, निदेशक (डीएलएड) मो. अबू तनवीर, प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस तथा प्राध्यापकगण अशोक कुमार अकेला, सविता कुमारी, डॉ. हरजिंदर कौर, डॉ. राहत करीम, डॉ. सेराज अहमद, डॉ. रंजीता कुमारी, रंजना कुमारी, मिर्जा काशिफ बेग, मो. नजीर, प्रशांत कुमार, शशि कुमार, रंजन कुमार, मो. जुल्फिकार आलम, राम शंकर राय, अवधेश कुमार राय, मो. महफूज आलम, प्रमोद कुमार एवं संजीत कुमार आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

9 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago