समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था व ट्रैफिक संचालन को दुरुस्त करने के लिए मुख्यालय से चार अतिरिक्त आधुनिक वाहन मुहैया कराया गया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पटना से 117 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसमें समस्तीपुर को चार वाहन मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर में सड़क सुरक्षा के तहत एक वाहन दिया गया है। जिसकी मदद से एनएच पेट्रोलिंग की जाएगी। जबकि दो वाहन यातायात व्यवस्था के लिए उपलब्ध करायी गयी है। वहीं एक वाहन मानव व्यापार निषेघ के तहत भी दिया गया है।
पटना से चली यह चारों वाहन पुलिस केंद्र में भी पहुंच गया है। अब शीघ्र ही कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित अधिकारियों को भी आवंटित कर दी जाएगी। पुलिस केंद्र के डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि चार वाहन मिला है। सभी पुलिस केंद्र पहुंच गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…
बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…
समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…
समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…
कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…