Samastipur

पटोरी स्टेशन पर ट्रेन में संदिग्ध युवक के बैग की तलाशी लेने पर 48 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी उत्पाद थाना की पुलिस ने शाहपुरपटोरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी जनसेवा एक्सप्रेस में छापेमारी कर 48 टेट्रा पैक शराब बरामद की। उत्पाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में एक संदिग्ध युवक के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें शराब भरी थी।

पुलिस ने धंधेबाज युवक को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकन्दर निवासी विष्णु दयाल सहनी के पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई है। सभी टेट्रा पैक पर सेल इन यूपी अंकित है। राहुल कुमार ने बताया कि नीरज वर्षों से इस धंधे में संलिप्त है। गिरफ्तारी के बाद नीरज ने इस धंधे में शामिल अन्य साथियों के भी नाम बताए। पुलिस उनकी निशानदेही पर छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

57 मिनट ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

4 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

6 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

21 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

21 घंटे ago