Bihar

खुशखबरी! पटना के बाद अब दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत बिहार के 4 शहरों में भी दौड़ेगी मेट्रो, नीतीश कैबिनेट ने लगाई मुहर

बिहार के सियासी गलियारे से एक और बड़ी खबर आ रही है कि नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है. इस मीटिंग में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस मीटिंग में जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए गये हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में मेट्रो रेल चलाने की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है.

सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह है कि राज्य सरकार ने चार शहरों में परिचालन का निर्णय लिया है. मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो चलाई जाएगी. 20% राज्य और 20 केंद्र का सहयोग रहेगा, बाकी फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट पैसा लगाएगी. राज्य में खेल पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. प्रत्येक पंचायत में खेल क्लब का गठन किया जाएगा. राज्य सरकार समय- समय पर उसे सहयोग करेगी. खेल विभाग में 98 पद पर बहाली भी होगी.

सरकार ने खेल विभाग में 58 पदों के सृजन पर अपनी स्वीकृति दे दी है. वहीं राज्य के हर पंचायत में खेल क्लब बनाने का निर्णय सरकार ने लिया है. बिहार सरकार इन क्लबों से राज्य के खिलाड़ियों को जोड़ेगी. नियुक्त को लेकर सरकार ने नया फैसला लिया है. आयोग अब ऑफलाइन और ऑनलाइन एग्जाम लेगा।

मौसम को देखते हुए डीजल अनुदान के लिए 150 करोड़ स्वीकृत किया जाएगा. 75 रुपए प्रति लीटर अनुदान दिया जाएगा. एक एकड़ में 10 लीटर दिया जाएगा. पीपीपी मोड पर गरीबों के लिए आवास बनाया जाएगा. जो शहरों में फुटपाथ और नालों के किनारे रहते है, उनको घर उपलब्ध कराया जाएगा.

मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत 35 हजार नल लगाए जाएंगे. बिहार वाहन चालक सेवा शर्त अधिनियम 2024 स्वीकृति हुई है. 46 पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए 80 करोड़ की योजना है. वहीं 38 कॉलेज के लिए 68 करोड़ 54 लाख रुपये मशीन कंप्यूटर ऑस्कर के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

2 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

11 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

16 घंटे ago