Samastipur

समस्तीपुर में गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान करने गए 2 सहोदर भाई डूबे, अब तक लापता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के सरारी घाट पर गंगा दशहरा के दौरान दो सहोदर भाई डूबने के बाद लापता हो गये। दोनों की बाइक सरारी घाट पर बरामद की गई है। लापता दोनों भाई इसी थाना क्षेत्र के माधोपुर वार्ड संख्या 6 माधोपुर सरारी गांव निवासी मनोज कुमार राय के 17 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार और 21 सन्नय कुमार बताया गया है। उधर इस घटना की जानकारी के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मच गया है।

घटना के संबंध में परिवार के लोगों का बताना है कि दोनों भाई बाइक से गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान करने के लिए गए हुए थे। लेकिन तीसरे पहर तक घर नहीं लौटे तो लोगों को चिंता हुई। खोजबीन करने के दौरान परिवार के लोग सरारी घाट पर पहुंचे तो उन्होंने दोनों भाइयों की बाइक वहीं लगी देखी। वहीं कपड़ा भी बाइक के पास ही मिला, जिससे माना जा रहा है कि दोनों भाई गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गए हैं।

उधर इस घटना की जानकारी प्रखंड प्रशासन को दी गई। लापता दोनों भाई की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा लापता दोनों भाई की खोजबीन का प्रयास किया जा रहा था। उधर पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago