Samastipur

दलसिंहसराय में तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से बच्ची की दर्दनाक मौ’त, लोगों ने किया सड़क जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कोनैला मध्य विद्यालय के समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो से कुचल कर एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। स्कार्पियो चालक गाड़ी ले कर फरार हो गया। मृतक बच्ची की पहचान कोनैला गांव के ही अनिल शर्मा की पुत्री मधु राज (12 वर्ष) के रूप में की गई है। इधर घटना की सूचना पर पहुंचे अक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार करने और मुआवजे की मांग करते हुए दलसिंहसराय-समस्तीपुर सड़क को विद्यालय के पास ही जाम कर दिया ।

सड़क जाम के कारण मुख्य सड़क पर दोनों ओर गाडियों की लंबी कतार लग गई। तेज धूप होने के बाबजूद लोग सड़क पर पैदल चलकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। सड़क जाम की सूचना पर प्रखंड विकास पाधिकारी मनीष और थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगो को समझा बुझाकर करीब दो घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कराया। इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने कल्याण विभाग से दी जाने वाली तत्काल राशि बीस हजार रुपए मृतक के स्वजन को दिए। वहीं घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल था।

सड़क की दूसरी ओर दुकान से सामान खरीद कर सड़क पर कर रही थी बच्ची :

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतका मासूम बच्ची सड़क की दूसरी ओर स्थित दुकान से सामान खरीद कर अपने घर आने के लिए सड़क पर कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बच्ची मधु को जोरदार ठोकर मारते हुए समस्तीपुर की ओर भाग गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगो ने भाग रहे स्कार्पियो चालक का कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। इधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्ट कराकर स्वजनो को सौप दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

5 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

15 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

15 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago