Samastipur

मोहनपुर में मिले अधजले श’व की हुई पहचान; प्रेम-प्रसंग में सन्नी की ह’त्या, अलग-अलग जाति होने के कारण नहीं हुई शादी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी दक्षिणी पंचायत में शुक्रवार की सुबह मिले अधजले अवस्था में मिले युवक के श’व की पहचान कर ली गयी है। मृतक के पिता वैशाली जिला के गंगाब्रिज थानांतर्गत नवादा खुर्द निवासी अमोद चौधरी ने मृतक युवक की पहचान अपने पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की है। उन्होंने मोहनपुर पुलिस को बताया कि मृतक उनका 19 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार था। सन्नी की हत्या प्रेम प्रसंग में वैशाली जिला के गंगाब्रिज थानांतर्गत सहदुल्लापुर निवासी मंटू सिंह ने करायी है। मृतक का मंटू सिंह की पुत्री के साथ बहुत दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मृतक के पिता ने मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है। इसमें चार लोगों को नामजद किया है। जिसमें वैशाली जिला के सहदुल्लापुर निवासी मंटू सिंह, टुनटुन सिंह, रौशन कुमार और चंदन कुमार शामिल हैं। आवेदन में यह कहा है कि सन्नी 18 जून को आम लाने के लिए घर से बाजार गया था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा था। उसका दो मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा था। घर वाले उसकी खोज खबर ले ही रहे थे कि उन्हें 21 जून को समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी दक्षिणी पंचायत में किसी की लाश मिलने की सूचना मिली। सूचना पर समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंच मृतक की अपने पुत्र के रूप में पहचान की। आवेदन में मृतक के अनुसूचित जाति का होने का भी उल्लेख किया है।

अलग-अलग जाति के कारण नहीं हुई शादी :

मृतक के पिता ने प्राथमिकी में कहा है कि सन्नी कुमार का प्रेम संबंध सदुल्लापुर गांव की एक लड़की से था। लड़की के घर वाले इसे नापसंद करते थे। दोनों दो जातियों से होने के कारण वैवाहिक संबंध नहीं बन पा रहे थे। बीते 13 जून को आम लाने के लिए सन्नी कुमार निकला था। उसके बाद वह घर वापस नहीं आया था। घर वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे। हफ्ते भर बाद समस्तीपुर के मोहनपुर थाना अंतर्गत दक्षिणी डुमरी में मिले शव की सूचना पर उन्होंने शिनाख्त की, तो वह शव सन्नी कुमार का पाया गया। इस संबंध में आमोद चौधरी ने मंटू सिंह, टुनटुन सिंह, रौशन कुमार एवं चंदन कुमार को नामजद आरोपित करते हुए अन्य आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

1 घंटा ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

6 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

9 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

19 घंटे ago