Samastipur

समस्तीपुर: मेहंदी का रंग उतरने से पहले ससुराल में नवविवाहिता का मिला श,व, ढाई महीने पहले ही हुई थी शादी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर थाने के बाजीदपुर पंचायत के वार्डृ10 में एक विवाहिता की फंदे से लटकी लाश मिली। बीती रात हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों में सनसनी फैल गयी। वहीं सूचना पर शनिवार को पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के मायके वाले ससुराल वालों पर हत्सा करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अब तक थाने में आवेदन नहीं दिया है।

मृतका गांव के विजय साह की पुत्रवधू व रोहित कुमार की पत्नी 19 वर्षीय पत्नी संजू कुमारी बतायी गयी है। बताया गया है कि बाजीदपुर के विजय साह के पुत्र रोहित कुमार की 20 मार्च 24 को ही उजियारपुर के परोऱिया गांव के लूटकुन साह की बेटी संजू कुमारी से शादी हुई थी।

मृतका के पिता हैदराबाद में दवा कंपनी में काम करते हैं। उसके पति रोहित ने बताया कि संजू बार बार मायके जाने के लिए कहती रहती थी। जिससे वह उसे मायके भेजने के लिए मजदूरी कर पैसे की जुगाड़ करने में लगा हुआ था। इसी बीच शुक्रवार रात अपनी पत्नी को घर में ही फंदे से झूलता देख घर के लोगो के साथ ही पड़ोस के लोगों को सूचना देने के बाद ससुराल वालों को भी पत्नी की मौत की जानकारी दी।

ससुर विजय साह ने बताया कि वह परदेस में काम करता है। बेटे की शादी के बाद पपरदेस चला गया था। एक शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। संजू की मौत की सूचना पर मायके से आये मां, चाचा और बहन का आरोप था कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि मृतका का लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति और ससुर को गिरफ़्तार कर पूछताछ की जा रही है। मृतका के मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अब तक आवेदन नहीं दिया है। वैसे पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

4 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

14 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

14 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago