Bihar

‘अब मैनचेस्टर की नहीं मुजफ्फरपुर की होगी चर्चा’, गिरिराज बोले- बिहार और देश को विकसित बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती

बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत बिहार और देश को विकसित बनने से नहीं रोक सकती है। इस दिशा में हम लोग अग्रसर हैं। बेला इंडस्ट्रियल एरिया में बने गारमेंट क्लस्टर के निरीक्षण के लिए जाने के बाद भाजपा नेता ने यह बयान दिया।

दरअसल, केंद्र सरकार में कपड़ा उद्योग विभाग के मंत्री बने भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने शनिवार को बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज टू में बने हुए गारमेंट क्लस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ में राज्य की सरकार में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा भी मौजूद रहे। उनके साथ उद्योग विभाग के आला अधिकारी और टीम मौके पर मौजूद रही।

केंद्रीय मंत्री ने बेला में बने हुए गारमेंट क्लस्टर का बारीकी से निरीक्षण किया और जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने इस प्रकार के कार्य के लिए विभाग के लोगों की प्रशंसा की। करीब दो घंटे से भी अधिक समय तक उन्होंने बेला में बने गारमेंट क्लस्टर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद गिरिराज सिंह ने कहा बिहार विकास करने के लिए अग्रसर है, केंद्र और राज्य सरकार इस दिशा में कार्य कर रही हैं और इसका परिणाम है कि अब रोजगार को सृजन करने में बिहार आगे बढ़ रहा है। केंद्र की सरकार का इसमें पूरा सहयोग मिल रहा है। यही कारण है कि अब बिहार और देश को विकसित बनने की राह में कोई भी नहीं आएगा और विकास को दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। अब इसके लिए हम सब राज्य और केंद्र सरकार मिलकर एक साथ कार्य कर रहे हैं। अब मैनचेस्टर की नहीं, मुजफ्फरपुर की चर्चा होगी। मैनचेस्टर अंग्रेजों के साथ चला गया, अब मुजफ्फरपुर आगे बढ़ेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

4 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

13 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

14 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

14 घंटे ago