Samastipur

समस्तीपुर: कार में महिला का श’व मिलने से इलाके में सनसनी, ससुराल वाले फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजोपुर में मंगलवार की देर शाम एक कार में महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर दूधपुरा निवासी मुकुल कुमार मिश्रा की 35 वर्षीय पत्नी सोनम कुमारी के रूप में की गई है। मृतका का मायका कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बताया गया है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि सोनल की हत्या कर ससुराल वाले शव को जल्दी-जल्दी दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे।

इसी बीच हल्ला होने पर ससुराल वाले शव को कार में ही छोड़कर फरार हो गये। घटना के सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर अपनी गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले को संदेहास्पद बता रही है। महिला के गले पर काला निशान भी मिला है। अब यह तो जांच का विषय है की महिला ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

1 घंटा ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

12 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

12 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

13 घंटे ago