Bihar

नतीजों से पहले भोलेनाथ की शरण में चिराग: शांभवी समेत सभी पार्टी उम्मीदवारों के साथ किया रूद्राभिषेक, जीत का मांगा आशीर्वाद

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने से पहले लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान भोलेनाथ की शरण में हैं। चिराग पासवान ने सोमवार को पटना के खगौल स्थित मंदिर में पहुंचे और रूद्राभिषेक किया। इस दौरान उनके अलावा पार्टी के सभी चारों उम्मीदवार मौजूद रहे। सभी ने भोलेनाथ से जीत का आशीर्वाद लिया।

दरअसल, सातवें चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब सभी को लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार है। एनडीए गठबंधन में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को गठबंधन में पांच सीटें मिली थीं। पांच सीटों में से एक पर खुद चिराग पासवान जबकि बाकी चार सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे।

एनडीए गठबंधन में लोजपा (रामविलास) के खाते में आई हाजीपुर सीट से चिराग पासवान, जमुई सीट से चिराग के जीजा अरुण भारती, समस्तीपुर सीट से मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शाम्भवी चौधरी, वैशाली सीट से वीणा देवी और खगड़िया संसदीय सीट से राजेश वर्मा चुनाव मैदान में थे।

सात चरणों की वोटिंग संपन्न होने के बाद कल यानी 4 जून को मतगणना होनी है। मतगणना से पहले चिराग पासवान सोमवार को भोलेनाथ की शरण में पहुंचे और पार्टी उम्मीदवारों के साथ खगौल के एक मंदिर में रूद्राभिषेक कर भगवान से जीत का आशीर्वाद मांगा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

4 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

7 घंटे ago