Samastipur

समस्तीपुर में बिस्किट लोड ट्रक पलटा, लाखों रुपए के बिस्किट लू’टकर ले गए लोग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दलसिंहसराय-रोसड़ा मुख्यपथ पर कल्याणपुर पेट्रोल पंप के निकट सोमवार को बिस्किट लोड एक ट्रक साइकिल सवार एक बच्चे को बचाने के चक्कर में पलट गया। घटना में साइकिल सवार बच्चा जख्मी हो गया। वहीं उसका साइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। जख्मी बच्चे का उपचार एक निजी क्लीनिक में जारी है। वह खतरा से बाहर बताया गया है। वहीं ट्रक पलटते ही ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों व राहगीर ट्रक भरी बिस्कुट लूट अपने साथ ले गए।

इस संबंध में बताया जाता है कि बिस्किट लदा ट्रक दलसिंहसराय से रोसड़ा की ओर जा रहा था। तभी कल्याणपुर पेट्रोल पंप के निकट एक बच्चा साईकिल से लड़खराते जा रहा था। उस बच्चा को बचाने के प्रयास में ट्रक पलट गई। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। एक्सीडेंट के बाद लोगों द्वारा लूटी गई बिस्किट बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

20 मिनट ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

10 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

10 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

11 घंटे ago