Samastipur

समस्तीपुर: देर रात युवक के सिर में बदमा’शों ने मारी गो’ली, गंभीर हालत में पटना रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में बीते देर रात एक युवक को बदमाशों ने सिर में गोली मार दी गई। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीरता उसे पटना रेफर कर दिया गया।

घटना खानपुर थाना क्षेत्र के भोरे जयराम गांव की है। जख्मी की पहचान गांव के ही राम सुरेश झा के 18 वर्षीय पुत्र सुंदरम कुमार के रूप में की गई है। फिलहाल जख्मी युवक का इलाज पटना में चल रहा है। बदमाशों के द्वारा मारी गयी गोली सिर के एक भाग से दूसरे ओर निकल गया है। जिसके कारण हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के कारण के बारे में फिलहाल पता नहीं चला है। लेकिन लोगों के बीच चर्चा है कि सोए हुए अवस्था में बदमाशों ने सुंदरम कुमार के सिर में गोली मार दी थी। गोली की आवाज सुनकर परिजन जब उठे तबतक बदमाश भाग चुके थे। इसके बाद जख्मी युवक को देर रात सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन युवक की स्थिति नाजुक को देखते हुए ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उसे पटना रेफर कर दिया।

फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं जख्मी युवक पटना में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। वैसे घटना के पीछे गांव में ही आपसी विवाद की बात भी कही जा रही है। वैसे परिजनों के द्वारा पुलिस को अभी आवेदन नही दिया गया है। आवेदन देने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

5 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

7 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

11 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

12 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

12 घंटे ago