Samastipur

समस्तीपुर: कलयुगी पुत्री ने प्रेमी से शादी करने के लिए मां की कर दी ह’त्या, 6 महीने से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया खुर्द गांव में फूलो दवी हत्याकांड का उद्भेदन करते हुये कांड के आरोपी मृतिका के बेटी को महिला पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। प्रेमी से शादी न होकर दूसरी जगह शादी ठीक होने से नाराज बेटी ने ही अपनी माँ की हत्या कर दी थी। प्रेसवार्ता में उक्त जानकारी देते हुए एसपी विनय तिवारी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त गड़ासा एवं खून का छींटा पड़ा कपड़ा मृतिका के घर में रखे ट्रंक से बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने ने बताया कि 25 मई की रात सिंधिया खुर्द निवासी बैजनाथ पासवान की पत्नी फूलो देवी की सोने के क्रम में अज्ञात के द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुये कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस एवं समस्तीपुर पुलिस के तकनीकी शाखा की टीम द्वारा कांड के उद्‌भेदन हेतु विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड के मृतिका की बेटी को कब्जा में लिया गया।

मृतका की आरोपित बेटी ने बताया गया कि वह छह महीनें पूर्व हरपुर सिलौत गांव के एक लड़के के सम्पर्क में आयी तथा वह उससे प्यार करने लगी एवं उसी से शादी करना चाहती थी। इस बात की जानकारी जब फूलो देवी को हुई तो इसका विरोध करने लगी तथा अपनी बेटी के लिये दुसरा लड़का शादी को लेकर ढूंढने लगी। लेकिन आरोपित बेटी दूसरे लड़के से शादी के लिये तैयार नहीं थी। जिसके कारण माँ से हमेशा झगड़ा होते रहता था। बेटी अपनी प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाने लगी जिस पर प्रेमी ने कहा की हम भाग कर शादी नहीं करेंगे। हम अपने परिवार के विरूद्ध नहीं जाएंगे।

इधर, बेटी के मना करने के बाद भी 10 दिन पहले फुलो देवी ने अपनी बेटी की शादी दूसरी जगह ठीक कर दी। इस बात से उसकी बेटी गुस्सा हो गयी और अपनी माँ से काफी कहासुनी करने लगी। तब ये अपने मन में अपनी माँ को रास्ते से हटा कर प्रेमी लड़के से शादी करने की राह को आसान करने की बात सोची। इसके बाद उसने घर में रखे एक गड़ासा को फूलो देवी की बेटी ने शाम में ही छुपाकर रख दिया।

रात्री में करीब 08:00 बजे इसकी दादी और छोटा भाई पुराने घर पर सोने चला गया और मृतिका अन्य दिनों की तरह पुराने घर में रह गई। रात्री करीब 10:00 बजे बेटी भी खाना खाकर आंगन में खाट पर ही लेट गयी। कुछ देर बाद जब इसकी माँ फूलो देवी गहरी नींद में सो गयी तो ये चुपके से उठकर कमरे में छुपाकर रखे गड़ासा को ले आयी और सर के सामने से सर पर ताबातोड़ प्रहार की जिससे फूलों देवी की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी बेटी अपने कपड़े जिसपर खून का छींटा पड़ गया था एवं गड़ासा को छुपाकर ट्रंक में रख दी।

फिर उसी रात में प्रेमी लड़के को फोन कर दो घंटे तक भागने का दबाव बनाती रही। जब लड़का नहीं माना तो अरोपिता घबरा गयी एवं पास में स्थित मनोज पासवान के घर पहुंची तो दरवाजा को बंद देख पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर सो गयी। सुबह ये उठकर बचने के लिये अपने घर जाकर रो-रोकर अपनी मां के हत्या किसी के द्वारा करने की बात कहकर चिल्लाने लगी, ताकि पुलिस या ग्रामीण को शक न हो। एसपी विनय ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 5 दिनों में मामले का खुलासा कर दिया है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

9 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

10 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

10 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

15 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

22 घंटे ago