Samastipur

कल्याणपुर में कार के बोनट से शराब और बीयर बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जटमलपुर चौक के समीप शनिवार को मद्य निषेध पटना की टीम के गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर पुलिस ने कार पर लदे विदेशी शराब सहित दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि दरभंगा से समस्तीपुर की ओर आ रहे एक प्राइवेट नंबर की कार के इंजन में शराब कारोबारी द्वारा शराब छुपाकर ले जाया जा रहा था।

मद्य निषेध की सूचना पर स्थानीय प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नीतिश चंद्र धारिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल के एसआई शंभूनाथ सिंह को सूचित किया। सुचना मिलते ही गश्ती दल ने कार का पीछा करते हुए कार को रोक कर तलाशी ली।

इस दौरान कर के इंजन के बोनट में तहखाना बनाकर विदेशी शराब व बीयर रखा हुआ मिला। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। मौके पर कार सवार दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल मात्रा में 70 लीटर शराब बरामदगी बताया गया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद टारा निवासी शशि भूषण आजाद और जयप्रकाश कुमार के रूप में की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

37 मिनट ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

1 घंटा ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

2 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

3 घंटे ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

7 घंटे ago