Samastipur

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा समस्तीपुर के RSB इंटर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की सहभागिता से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर इस वर्ष की थीम स्वयं एवं समाज के लिए योग विषय पर संबोधित करते हुए बीके तरुण ने कहा कि जहां आसन, प्राणायाम आदि शारीरिक क्रियाओं से शरीर को व्याधियों से मुक्त रखने में मदद मिलती है।

वहीं राजयोग के नियमित प्रयोग से हम अपने मन को निरोग रख सकते हैं और हमारे मन के विचारों का सीधा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। चिकित्सा विज्ञान ने भी इस बात को स्वीकारा है। राजयोगी जीवनशैली हमारे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करती है। आज समाज को परस्पर स्नेह, सौहार्द्र, सम्मान और भाईचारे की जरूरत है। राजयोग का अभ्यास इन मूल्यों को हमारे जीवन में समाविष्ट कर स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका अदा करता है।

प्रधानाध्यापक ए.के. झा ने कहा कि यह आयोजन विद्यालय के इतिहास में एक अविस्मरणीय आयोजन है जिसमें विद्यार्थियों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डालकर उनका मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने आयोजन के लिए ईश्वरीय विश्व विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया।

कृष्ण भाई ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि राजयोग में सभी प्रकार के योगों का लाभ निहित है और इसका अभ्यास अति सहज व हर उम्र वालों के लिए लाभकारी है। बीके सविता बहन ने सभी को राजयोग के द्वारा बहुत सुंदर अनुभूति कराई। अशोक भाई ने एक्सरसाइज करवाई। ओमप्रकाश भाई ने धन्यवाद-ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, कर्मी सहित लगभग 300 की संख्या में विद्यार्थी और ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सतीश चांदना, डॉ० दशरथ तिवारी, राजकुमार भाई, राकेश माटा, कृष्ण गोपाल दुआ, विनय भाई, महेश्वर भाई समेत दर्जनों भाई-बहन मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

2 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

11 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

16 घंटे ago