Samastipur

DM ने समीक्षात्मक बैठक में दिए कई निर्देश, तीन वर्षों से अधिक समय से किसी भी कार्यालय में जमे कर्मियों की सूची मांगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह द्वारा समाहरणालय सभागार में सभी विभागों के आपसी समन्वय पर आधारित 35 बिंदुओं की समीक्षात्मक बैठक की गयी। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के स्थापना संबंधित लंबित मामलों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया। विगत वर्षों बीपार्ड में प्रशिक्षण लेने से वंचित रह गये सरकारी कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ताकि उन्हें प्रशिक्षण दिलवाया जा सके।

मृत सरकारी सेवकों के मृत्यु उपरांत मिलने वाले अनुदान के लंबित मामलों की सूची की मांग विभागवार की गयी। सभी कार्यालयों में प्राप्त पत्रों को तार्किक निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाले सभी विभागों के जिला स्तरीय बैठकों को अविलंब आयोजित कराने का निर्देश दिया गया। सभी विभागों के अवसंरचनाओं की सरकारी भूमि की जमाबंदी कायम करने संबंधी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से निर्गत पत्र के आलोक में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

एचआरएमएस 2.0 चालू कर दिया गया है, इसका प्रयोग करने का निर्देश दिया गया। सभी कार्यालयों को फेज वाइज ई ऑफिस को लागू करने का निर्देश दिया गया। एसी व डीसी विपत्र, लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र, सीडब्लूजेसी, एमजेसी, जनता के दरबार में मुख्य मंत्री से संबंधित मामले, सीपीग्राम, डैश बोर्ड के लंबित मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

तीन वर्षों से अधिक किसी कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को आरटीपीएस का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में नगर आयुक्त डीके प्रज्ज्वल, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

2 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

3 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

13 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

13 घंटे ago