Bihar

बिहार: 15 हजार घूस लेते थाने में ही दबोचा गया दरोगा, निगरानी विभाग ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में निगरानी की टीम ने एक सब इंस्पेक्टर को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बेगूसराय के सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार झा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महाकाहवे के बीच हड़कंप मचा हुआ है. वहीं निगरानी विभाग के द्वारा यह कार्रवाई भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड कार्यालय के परिसर में की गई है.

सब इंस्पेक्टर ने की थी गिरफ्तारी के बदले 15 हजार रुपये की मांग
बताया जा रहा है कि भगवानपुर थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार झा संजात गांव निवासी सौरभ कुमार से मारपीट और छिनतई के आरोपी की गिरफ्तारी करने के बदले 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग लगातार करते थे. जिससे परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत पटना निगरानी विभाग से की. वहीं पटना निगरानी विभाग के द्वारा मामले का सत्यापन किया गया और सही पाए जाने पर निगरानी की टीम भगवानपुर पहुंची.

निगरानी विभाग ने थाना में ही दबोचा

जहां प्रखंड कार्यालय परिसर में पीड़ित सौरभ कुमार ने सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार झा को रिश्वत के रूप में 15 हजार रुपए दिए. जिसके बाद निगरानी की टीम ने सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. जब निगरानी विभाग ने मामले की पूरी जानकारी दी, तब स्थानीय लोग शांत हुए. फिलहाल निगरानी की टीम आरोपी दरोगा विनीत कुमार झा को गिरफ्तार करने के बाद उसे लेकर पटना के लिए रवाना हो गई है.

DSP के नेतृत्व में पटना लेकर आई

वहीं इस मामले में पत्रकारों से बात करते हुए निगरानी विभाग के डीएसपी अरुणोदय पांडे ने बताया कि रामाशीष चौरसिया के पुत्र सौरभ कुमार ने मारपीट और छिनतई का मामला भगवानपुर थाना में दर्ज कराया था. आरोपी की गिरफ्तारी के बदले में जांच अधिकारी विनीत कुमार झा ₹15000 मांग रहे थे, जिसे मौके पर ही घूस लेते गिरफ्तार किया गया है. सौरभ कुमार ने भी जांच अधिकारी को घूस दिए जाने की बात कबूल की है.

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

4 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

11 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

17 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

20 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

20 घंटे ago