Samastipur

समस्तीपुर में NH-28 पर टैम्पो सवार महिला को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गो’ली, रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 के बसढ़िया के पास टैम्पो सवार महिला को बाइक सवार बदमाश ने गोली मारकर जख्मी कर फरार हो गया। घटना के बाद एनएच 28 पर अफरा-तफरी मच गया। सभी लोग टेम्पो छोड़कर फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन परिजनों ने उसेे समस्तीपुर शहर केे ही आदर्श नगर स्थित कृृष्णा हाॅॅस्पीटल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जख्मी महिला के वायें जांघ में एक गोली लगी है। जख्मी महिला की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम ब्ररण्डा निवासी अनिल महतो की पत्नी कंचन कुमारी (24 वर्ष) के रूप में गई है। घटना की सूचना पर अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी और दारोगा रंजीत कुमार सिंह मौके पर महिला का फर्द बयान दर्ज किया।

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि वह अपनी बहन उजियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर से टैम्पो से घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आए अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश में से एक ने बाइक से उतर कर बसढ़िया हॉल्ट के पास टैम्पो को रोकर दो महिलाओं के बीच में बैठी महिला को जाँघ के पास गोली मार कर बाइक से फरार हो गया। गोली चलने के बाद पास में बैठी अन्य महिला के शोर करने पर जुटे स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को इलाज के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया महिला ने घटना को लेकर अभी कोई कारण नहीं बताई है। पुलिस अपने स्तर मामले की जांच में जुटी है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

9 घंटे ago