समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसहो गांव में शनिवार की शाम एक किशोर को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव के रामविलास महतो के पुत्र प्रिंस कुमार उम्र 17 वर्ष को हथियारबंद एक युवक ने गोली मार दी। घटना उस वक्त हुई जब किशोर गांव के बसवारी सड़क से पुसहो चौक जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आये युवकों ने गोली मार दी। गोली किशोर के आंख में लगी है।
जख्मी युवक को परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथान ले गये, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेगूसराय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जवाहरलाल राम के अनुसार गोली मारने के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया है। पकड़ाये युवक की पहचान पुसहो गांव निवासी शंकर मुखिया के 20 वर्षीय पुत्र अर्जुन मुखिया के रूप में हुई है जिससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस फरार होने वाले युवक की तलाश में जुटी हुई है। इसको लेकर पुलिस छापेमारी भी कर रही है।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…