Samastipur

बिजली के इंतजार में रतजगा कर रहे समस्तीपुर शहर के विवेक बिहार मुहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- भीषण गर्मी में बिजली के इंतजार में रतजगा कर रहे मुहल्लावासियों का सब्र गुरुवार को टूट गया और वे समस्तीपुर- मुसरीघरारी मुख्य सड़क के बगल विवेक-विहार चौक स्थित ट्रांसफार्मर पर इकट्ठा होकर विधुत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। विधुत अनापूर्ति से आक्रोशित मुहल्लावासियों खासकर बच्चे, महिला, पुरुष ट्रांसफार्मर के पास बड़ी संख्या में जुटकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपने-अपने हाथों में औभरलोड घटाने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, ट्रांसफार्मर बुश, एवी स्वीच, हैंडल, केबुल उपलब्ध नहीं रहने का बहाना बनाना बंद करने, 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने, लो-हाई वोल्टेज की समस्या दूर करने आदि मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लहरा रहे थे।

मौके पर प्रदर्शनकारी ने बताया कि करीब एक महीना से लगातार दिन भर तार टूटने, केबुल जलने, फेज उड़ने, कभी लो तो कभी हाई वोल्टेज आपूर्ति हो रहा है। भीषण गर्मी में पंखे, कुलर तो दूर की बात जलापूर्ति तक असंभव- सा हो गया है। लोग बिजली की इंतजार में रतजगा कर रहे हैं। जब विभाग कह रहा है कि ट्रांसफार्मर औभरलोड के शिकार है तो अतिरिक्त ट्रांसफार्मर क्यों नहीं लगाया जाता है या उसी ट्रांसफार्मर का क्षमता विस्तार क्यों नहीं किया जाता है। विभाग जितना पैसा वसूलने में तत्पर रहता है, समस्या का समाधान करने में उतना तत्पर क्यों नहीं रहता है।

भाकपा माले जिला स्थाई समिति के सदस्य सह विधुत सुधार संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन करते हुए विधुत विभाग एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं का तीन दिनों के अंदर समाधान करने अन्यथा भाकपा माले द्वारा भी उनके आंदोलन में शरीक होकर आंदोलन तेज करने की घोषणा की। मौके पर सुभाष मिश्र, प्रवीण कुमार, जीतेंद्र कुमार, सुदर्शन पाठक, प्रो. अशोक कुमार, अधिवक्ता महेंद्र राय, उमेश कुमार, राजमणि सिंह, अमरजीत कुमार, प्रदीप कुमार महतो, रामा देवी, विमल कुमारी, उषा किरण, अनीता कुमारी, प्रेमा कुमारी, श्याम कुमार, मनोज कुमार सिंह, सुरेंद्र नारायण राय, भागवत सदा समेत अन्य दर्जनों लोग व्यक्ति उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

18 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago