Samastipur

समस्तीपुर में बिजली की आंख मिचौली से परेशान उपभोक्ता अब विद्युत शक्ति उपकेंद्रों पर भी कर सकते हैं शिकायत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रहने को विवश हैं। कहीं फ्यूज उड़ने की समस्या से बिजली गायब हो जाती है तो कहीं केवल जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। समय पर सूचना नहीं मिलने के कारण लोगों को घंटों बिजली की समस्या से जूझना पड़ता है।

शहरी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार आ रही समस्याओं को देखते हुए विभाग ने अब हर विद्युत शक्ति केंद्र पर फ्यूज कॉल की शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था की है। जहां संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ता कभी भी कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

प्रमंडल स्तरीय कॉल सेंटर :

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रमंडल स्तर पर एक फ्यूज कॉल सेंटर कार्यरत है। जिसका मोबाइल नंबर 9264456416 है। उपभोक्ता यहां फ्यूज कॉल संबंधित शिकायतें लिखवाते हैं। इस कॉल सेंटर के अलावा उपभोक्ता अपने विद्युत शक्ति उपकेंद्र में भी फ्यूज कॉल संबंधित शिकायतें लिखवा सकते हैं एवं विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मगरदही विद्युत शक्ति उपकेंद्र :

विद्युत शक्ति उपकेंद्र मगरदही के लिए मोबाइल लंबर 9065512051 जारी किया है। यहां शहर के गणेश चौक, गोला रोड, मारवाड़ी बाजार, गुदरी बाजार, पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, बायपास रोड, धरमपुर, चकनूर रोड, चीनी मिल चौक आदि के उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विद्युत शक्ति उपकेंद्र जितवारपुर के उपभोक्ताओं के लिए यह मोबाइल नंबर 7763815581 जारी किया गया है। इसके तहत बहादुरपुर, मालगोदाम रोड, स्टेशन रोड, मूलचंद रोड, रामबाबू चौक, वॉटरवेज कॉलोनी, हसनपुर, जितवारपुर आदि के उपभोक्ता ही शिकायत कर सकते हैं।

ई- हाउस विद्युत शक्ति उपकेंद्र का नंबर :

विद्युत शक्ति उपकेंद्र ई-हाउस के लिए मोबाइल नंबर 7368800377 जारी किया गया है। यहां शहर के अधिकारी आवास, बारह पत्थर, काशीपुर पटेल मैदान के नजदीक का क्षेत्र, प्रोफेसर कॉलोनी, ताजपुर रोड, सदर अस्पताल एवं इसके आसपास के क्षेत्र के लोग उक्त नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शहर के विद्युत शक्ति उपकेंद्र लगुनिया के लिए उपभोक्ता उक्त मोबाइल नंबर 6287395679 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके तहत इस उपकेंद्र से जुड़े मगरदही, मोहनपुर रोड, विवेक बिहार, लखना चौक, तिरहुत अकादमी के नजदीक के क्षेत्र, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी आदि के उपभोक्ता मोबाइल नंबर पर ही शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

मोहनपुर उपकेंद्र :

विद्युत शक्ति उपकेन्द्र मोहनपुर के लिए यह मोबाइल नंबर 7763815582 जारी किया गया है। आदर्शनगर, सोनबरसा चौक, भुईधारा, गैस गोदाम, अमीरगंज, नक्कू स्थान, आजाद नगर कॉलोनी के उपभोक्ता विद्युत शक्ति उपकेंद्र के उक्त मोबाइल पर कॉल कर अपनी समस्या को दर्ज करवा सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

3 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

7 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

9 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

9 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

9 घंटे ago