Samastipur

समस्तीपुर और सीवान के बीच सवारी गाड़ी का परिचालन किया गया शुरू, मिठाई बांट यात्रियों ने की खुशी जाहिर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर आज 24 जून 2024 से सीवान और समस्तीपुर के मध्य गाड़ी संख्या 55122 व 55121 सीवान-समस्तीपुर-सीवान पैसेंजर ट्रेन का परिचालन प्रारंभ हो गया है। सोमवार को प्रथम दिन इस ट्रेन की यात्रा के दौरान स्टेशनों पर जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों द्वारा इस ट्रेन का स्वागत कर अपनी  खुशी जाहिर की गई। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई।

विदित हो कि गाड़ी संख्या 55122 सीवान -समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन सीवान से 04.00 बजे खुलकर 05.40 बजे छपरा, 08.30 बजे सोनपुर, 08.42 बजे हाजीपुर, 10.40 बजे मुजफ्फरपुर रूकते हुए 12.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 55121 समस्तीपुर- सीवान पैसेंजर ट्रेन समस्तीपुर से 16.00 बजे खुलकर 17.35 बजे मुजफ्फरपुर, 19.20 बजे हाजीपुर, 19.35 बजे सोनपुर एवं 21.45 बजे छपरा रूकते हुए 23.45 बजे सीवान पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में यह पैसेंजर ट्रेन पचरूखी, दुरौंधा, चैनवा, महेन्द्रनाथ हाल्ट, एकमा, दाउदपुर, कोपासमहोता, टेकनिवास, छपरा, छपरा कचहरी, गोल्डेनगंज, डुमरी जुआरा, बड़ा गोपाल, पंचपतिया देओरिया हाल्ट, अवतार नगर, दिघवारा, शीतलपुर, नयागांव, परमानंदपुर, सोनपुर, हाजीपुर, घोसवर, सराय, बिथौली, भगवानपुर, बेनीपती पिरापुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालूनगर, मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, सिलौट, सिहो, ढोली, दुबहा, खुदीराम बोस पूसा एवं कर्पूरीग्राम स्टेशनों पर रूकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

2 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

12 घंटे ago