Samastipur

समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर चौर में नशे के ओवरडोज से युवक की मौ’त, देर शाम तक नहीं हो सकी पहचान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर चौर में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। नगर निगम के वार्ड संख्या-34 में डॉ. पी गुप्ता के मकान से आगे एक खजूर पेड़ के नीचे शव मिलने से आसपास के मोहल्ले में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते दर्जनों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

हालांकि सोमवार की देर शाम तक युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत के पीछे नशीली दवा के ओवरडोज होने की संभावना प्रतीत होती है। शव के आसपास नशीली दवाओं और सिगरेट के रैपर फेंके मिले है। फिलहाल पुलिस युवक के पहचान के लिये जांच कर रही है। शव को 72 घंटों के लिये सदर अस्पताल में रखा जाएगा। बता दें कि समस्तीपुर शहर में इन दिनों नशे का कारोबार बढ़ गया है। शराब के अलावा नशीली सूई, ड्रग्स, ब्राउन शुगर, स्मैक और गांजा का धंधा बढ़ गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

2 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

14 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

10 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

11 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago