Bihar

बिहार में सभी शिक्षक मोबाइल पर बनाएंगे हाजिरी, स्कूलों में नई व्यवस्था आज से लागू

बिहार के तकरीबन 78 हजार सरकारी नई व्यवस्था लागू हो गई है। इन स्कूलों में पढ़ाने वाले लगभग 5 लाख शिक्षक और प्रधानाध्यापक मंगलवार से ई-शिक्षा कोष मोबाइल ऐप से हाजिरी बनाएंगे। इन्हें दो बार हाजिरी बनानी होगी। एक बार स्कूल आने पर और दूसरी बार स्कूल से जाते समय। मोबाइल ऐप पर हाजिरी बनते ही इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भी मिल जाएगी। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक ऑनलाइन के साथ-साथ भौतिक रूप से (रजिस्टर पर भी) शिक्षक-प्रधानाध्यापक अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। ताकि, किसी शिक्षक को शुरुआत में ऑनलाइन हाजिरी बनाने में तकनीकी दिक्कत आ रही हो तो उपस्थिति पंजी में उनकी हाजिरी दर्ज रहे। पर, आगे सिर्फ मोबाइल एप के माध्यम से ही हाजिरी बनाने की व्यवस्था रहेगी।

शिक्षा विभाग ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने की इस नई व्यवस्था को लेकर तैयारी पूरी कर चुका है। वहीं, विभाग के आदेश पर सभी जिला और प्रखंड स्तर पर भी दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। ई-शिक्षा कोष मोबाइल ऐप से कैसे हाजिरी बनेगी, इसको लेकर भी हर जरूरी तकनीकी जानकारी वीडियो क्लिप आदि के माध्यम से शिक्षकों को दी गई है। ताकि, किसी को भी मोबाइल ऐप से हाजिरी बनाने में दिक्कत नहीं आए।

स्कूल के 500 मीटर में ही दर्ज होगी हाजिरी

विभागीय पदाधिकारी बताते हैं कि इस व्यवस्था के तहत शिक्षक और प्रधानाध्यापक गूगल प्ले स्टोर से ई-शिक्षाकोष एप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करेंगे। सभी शिक्षक अपनी आईडी से ऐप पर लॉग-इन करेंगे। जिन शिक्षकों के पास पूर्व से शिक्षक आईडी उपलब्ध नहीं है अथवा भूल गये हैं, वो अपने प्रधानाध्यापक से संपर्क कर इसे प्राप्त कर सकते हैं। ई-शिक्षाकोष ऐप में लॉग-इन करने के बाद डेशबोर्ड पर अंकित ‘मार्क अटेंडेंस’ बटन को क्लिक करेंगे। स्कूल के 500 मीटर के दायरे में ही यह ऐप काम करेगा। आते समय ‘स्कूल इन’ और जाते समय ‘स्कूल आउट’ बटन को शिक्षक-प्रधानाध्यापक क्लिक करेंगे। बटन क्लिक करने के बाद शिक्षक की फोटो के साथ समय भी अंकित हो जाएगा।

प्रतिनियुक्त के लिए भी होगी यह व्यवस्था

विभाग ने कहा है कि जो शिक्षक-प्रधानाध्यापक स्कूल से अन्यत्र किसी सरकारी कार्य के लिए प्रतिनियुक्त हैं तो ऐसी स्थिति में ‘मार्क ऑन ड्यूटी’ विकल्प का चयन करते हुए बटन को क्लिक करेंगे। इन्हें भी कार्यस्थल पर आने और जाने के समय हाजिरी बनानी अनिवार्य होगी।

विभाग से होगी निरंतर मॉनिटरिंग

मोबाइल एप से हाजिरी बनाने में किसी तरह की दिक्कत आने पर विभाग के स्तर से तकनीकी सहायता देने की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए परियोजना प्रबंधन इकाई गठित है, जिसके पदाधिकारियों का नंबर भी शिक्षकों से साझा किया गया है। राज्यभर के स्कूलों की इस नयी व्यवस्था की विभाग के स्तर पर मॉनिटरिंग भी होगी। आगे के चरण में स्कूल में बच्चों की उपस्थिति भी ऐप के माध्यम से ही प्राप्त की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago